फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team India focus on number one position

भारत की निगाहें नंबर वन पोजिशन पर

Sat, 29 Dec 2012 12:15 AM IST
दुबई/एजेंसी
दुबई/एजेंसी Updated Sat, 29 Dec 2012 12:15 AM IST
विज्ञापन
team India focus on number one position

पाकिस्तान के खिलाफ 30 दिसंबर से शुरू हो रही तीन मैचों की वन-डे सीरीज में टीम इंडिया की निगाहें पहली बार आईसीसी रैंकिंग में शीर्ष स्थान हासिल करने पर होगी। मौजूदा विश्व विजेता भारतीय टीम फिलहाल 120 रेटिंग अंकों के पहले स्थान पर मौजूद इंग्लैंड और दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से मात्र एक अंक पीछे है।

विज्ञापन


अगर भारतीय टीम पहला वन-डे जीत जाती है तो उसके 121 अंक हो जाएंगे और वह बेहद मामूली अंतर से शीर्ष की दोनों टीमों को धकेलते हुए पहले स्थान पर काबिज हो जाएगा। अगर भारतीय टीम तीनों मैच जीत जाती है तो फिर उसके 123 अंक हो जाएंगे। इसके उलट अगर भारतीय टीम तीनों मैच हार जाती है तो फिर वह तीसरे स्थान पर जस की तस बनी रहेगी। पाकिस्तान टीम रैंकिंग में फिलहाल छठे स्थान पर है और अगर तीनों मैच जीतने में कामयाब रहती है तो पांचवें स्थान पर आ जाएगी।
विज्ञापन


‘पार्टटाइम गेंदबाजों को निशाना बनाएं’
पाकिस्तान के पूर्व स्पिनर मुश्ताक अहमद ने टीम को मौजूदा सीरीज में भारत के पार्टटाइम गेंदबाजों को खास तौर पर निशाना बनाने की सलाह दी है। मुश्ताक ने कहा, ‘भारत के लिए गेंदबाजी हमेशा से समस्या रही है और इस समय वह क्रिकेट के हर प्रारूप में गेंदबाजी में संघर्ष कर रहा है। मुझे लगता है कि पहला टी-20 मैच जीतने के बाद पाकिस्तान ने मनोबल हासिल कर लिया है और उसे अब सीरीज के हर मैच में भारत के पार्ट टाइम गेंदबाजों को अपना निशाना बनाना चाहिए।’ मुश्ताक ने साथ ही कहा है कि पाकिस्तान के पास इस बार भारत को उसके घरेलू सीरीज में हराने का अच्छा मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed