{"_id":"611f75e57b65fa5cde2dffdd","slug":"team-india-fielding-coach-r-sridhar-reveals-the-reason-behind-james-anderson-and-jasprit-bumrah-clash","type":"story","status":"publish","title_hn":"ENG vs IND: लॉर्ड्स में किस बात को लेकर हुई थी एंडरसन-बुमराह में बहस, फील्डिंग कोच ने बताया पूरा मामला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
ENG vs IND: लॉर्ड्स में किस बात को लेकर हुई थी एंडरसन-बुमराह में बहस, फील्डिंग कोच ने बताया पूरा मामला
Fri, 20 Aug 2021 02:59 PM IST
Rajeev Rai
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Fri, 20 Aug 2021 02:59 PM IST
सार
लॉर्ड्स में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने हारी हुई बाजी को अपने नाम किया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। हार-जीत के अलावा दोनों टीमों के बीच काफी गहमागहमी और जुबान जंग भी देखने को मिली।
विज्ञापन
जेम्स एंडरसन और जसप्रीत बुमराह
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और इंग्लैंड के बीच हाल ही में खत्म हुआ दूसरा टेस्ट मैच कई मामलों में यादगार और चर्चित रहा। लॉर्ड्स में खेले गए इस मुकाबले में टीम इंडिया ने हारी हुई बाजी को अपने नाम किया और ऐतिहासिक जीत हासिल की। हार-जीत के अलावा दोनों टीमों के बीच काफी गहमागहमी और जुबान जंग भी देखने को मिली।
विज्ञापन
मैच के दौरान जेम्स एंडरसन और विराट कोहली, एंडरसन-बुमराह, बटलर-बुमराह के बीच काफी कहासुनी देखने को मिली। यह सब कुछ सबके सामने कैमरे में भी कैद हुआ। हालांकि किसी को यही नहीं पता चल पाया था कि एंडरसन और बुमराह के बीच में आखिर किसी बार को लेकर बहस हुई थी। अब इस मामले में टीम इंडिया के फील्डिंग कोच आर श्रीधर ने पूरी बात बताई है।
विज्ञापन
आर अश्विन के चैनल पर बातचीत के दौरान श्रीधर ने बताया कि इन दोनों के बीच उस समय क्या बात हुई थी। उन्होंने कहा कि एंडरसन ने बुमराह से कहा था, 'तुम 80-85 मील प्रति घंटे से गेंदबाजी कर थे लेकिन 11वें बल्लेबाज के आते ही तुम 90 मील प्रति घंटे की तेजी से गेंदबाजी करने लगे। इसपर मैदान से लौटते हुए बुमराह ने एंडरसन से कहा था कि वो बाउंसर गेंदें उन्होंने जानबूझकर नहीं फेंकी थी।'
विज्ञापन
गौरतलब है कि बुमराह ने 10 गेंद का एक ओवर एंडरसन के खिलाफ किया था, जिसमें उन्होंने कई नो बॉल भी फेंकी थी। इसके अलावा बुमराह ने एंडरसन को काफी बाउंसर गेंदें भी डालीं।
लेकिन बुमराह जब बल्लेबाजी के लिए दूसरी पारी में उतरे थे, तो जोस बटलर के साथ उनकी कहासुनी हुई थी। जिसके बाद उन्होंने मोहम्मद शमी के साथ मिलकर 89 रनों की अटूट साझेदारी निभाई जो बाद में मैच के लिहाज से अहम और निर्णायक साबित हुई। भारत ने इंग्लैंड के सामने आखिरी दिन 60 ओवर में 272 रनों का लक्ष्य दिया लेकिन मेजबान टीम 52 ओवर से पहले ही 120 रनों पर ऑलआउट हो गई और उसे 151 रन से हार का सामना करना पड़ा।