फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india can win last odi against bangladesh

तो क्या सुधीर गौतम की दीवानगी टीम इंडिया को जिता पाएगी?

Wed, 24 Jun 2015 04:51 PM IST
Updated Wed, 24 Jun 2015 04:51 PM IST
विज्ञापन
team india can win last odi against bangladesh

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरे वनडे मैच में भारत की हार के बाद सुधीर गौतम के साथ हुई बदतमीजी के मामले में नया मोड़ सामने आ गया है।

विज्ञापन


मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर के साथ हुई बदतमीजी के बाद टीम इंडिया के दिग्गजों ने सुधीर के साथ मुलाकात की। इस मुलाकात में विराट कोहली, आर अश्विन और सुरेश रैना शामिल थे।
विज्ञापन


एक टीवी चैनल में जारी वीडियो के मुताबिक टीम इंडिया के दिग्गजों ने सुधीर के साथ काफी वक्त बिताया और आखिरी वनडे में टीम इंडिया की जीत का भरोसा भी जताया। (वीडियो देखने के लिए क्लिक करें)
विज्ञापन
विज्ञापन


आपको बता दें कि मीरपुर में हुए दूसरे वनडे के बाद सुधीर को बांग्लादेशी पुलिसकर्मी के साथ बाइक पर चलते हुए खुलेआम तिरंगा लहराते हुए देखा गया। तो क्या सुधीर की यह दीवानगी टीम इंडिया को बांग्लादेश के खिलाफ नाक बचाने और जीत का खाता खोलने में मदद करेगी?

मारपीट के बाद सुधीर को मिली है सिक्योरिटी

team india can win last odi against bangladesh

क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर के सबसे बड़े फैन सुधीर गौतम ने मीरपुर में हुए दूसरे वनडे के बाद आरोप लगाया था कि मैच खत्म होने के बाद कुछ बांग्लादेशी फैंस ने उनका पीछा किया और उनके साथ बदतमीजी की।

सुधीर द्वारा मारपीट के आरोप लगाने के बाद भारतीय और बांग्लादेशी मीडिया में काफी बवाल मचा। जिसके बाद हरकत में आई बांग्लादेशी पुलिस ने सुधीर को तीसरे और आखिरी वनडे मैच में सिक्योरिटी दी है। (जब सुधीर ने खुलेआम लहराया तिरंगा, वीडिया के लिए क्लिक करें)

दुनिया के किसी भी कोने में टीम इंडिया का मैच हो। सुधीर हर बार वहां पहुंच जाते है। खुद को सचिन का फैन मानने वाले सुधीर यह भी कहते रहे हैं कि कई बार उन्हें कोई दिक्कत होती है तो सचिन उनकी मदद करते है। वर्ल्ड कप 2015 फतह करने के बाद सचिन ने सुधीर को ड्रेसिंग रुप में बुलाकर साथ में फोटो भी खिंचाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed