फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india become careless says sunil gavaskar

लापरवाह हो गई है टीम इंडिया: सनी

Fri, 14 Dec 2012 09:20 PM IST
नई दिल्ली/एजेंसी
नई दिल्ली/एजेंसी Updated Fri, 14 Dec 2012 09:20 PM IST
विज्ञापन
team india become careless says sunil gavaskar

टीम के लगातार खराब प्रदर्शन से आहत पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर ने एक बार फिर टीम इंडिया के खिलाड़ियों को लताड़ लगाई है। गावस्कर ने कहा कि 2011 वर्ल्ड कप की सफलता के बाद कुछ खिलाड़ी बेहद ही लापरवाह हो गए हैं। उन्होंने कहा, ‘2011 वर्ल्ड कप की सफलता के बाद कुछ खिलाड़ियों का रवैया बेहद ही लापरवाह हो गया है। वे इस तरह से व्यवहार करने लगे हैं जैसे कि विश्व विजेता बनने के बाद वो देश का सबसे महान खिलाड़ी बन गए हों। ऐसा रवैया बिल्कुल बर्दाश्त करने लायक नहीं है।’

विज्ञापन


गावस्कर हालांकि इसके लिए कोच डंकन फ्लेचर को जिम्मेदार ठहराते हुए बीसीसीआई द्वारा उन्हें बाहर किए जाने के सवाल पर कुछ भी जवाब देने से बचते दिखे। पूर्व भारतीय कप्तान ने कहा, ‘मैं इस मामले में धोनी का समर्थन करूंगा जिन्होंने एक बार कहा था कि कोच मैदान पर उतरकर रन नहीं बनाएगा। लेकिन हां, ईपीएल या फिर ला लीगा में अगर टीम लगातार हारती है तो इसका सीधा असर कोच और टीम मैनेजर पर पड़ता है।’ पूर्व ओपनर ने स्वीकार किया कि धोनी पिछले दो दिनों में मैदान पर काफी सक्रिय दिखे हैं।
विज्ञापन


बकौल गावस्कर, ‘मुझे ऐसा लगता है। धोनी जानते हैं कि उन्हें अब सक्रिय होना होगा। मैं जानता हूं कि चीजें बदल रही हैं और इसमें अधिक समय भी नहीं लगेंगी।’ गावस्कर ने माना कि वीरेंद्र सहवाग और सचिन तेंदुलकर की नाकामी के कारण भारत बड़ा स्कोर नहीं खड़ा कर पा रहा है। उन्होंने भारतीय खिलाड़ियों को सुझाव दिया कि वह कैरियर का पहला टेस्ट खेलने वाले इंग्लैंड के जोए रूट से सीखें कि उन्होंने किस तरह धैर्य के साथ के साथ अपनी पारी को संवारा।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed