{"_id":"5c5293a2bdec22271f341cf4","slug":"team-india-all-out-on-second-lowest-score-against-new-zealand","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का दूसरा सबसे कम स्कोर, ब्लैक कैप्स ने खोला जीत का खाता","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम इंडिया का दूसरा सबसे कम स्कोर, ब्लैक कैप्स ने खोला जीत का खाता
Thu, 31 Jan 2019 11:54 AM IST
Sumit kumar
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Sumit kumar
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:54 AM IST
विज्ञापन
team india
ट्रेंट बोल्ट (10 ओवर, 4 मेडन, 21 रन, 5 विकेट) और कॉलिन डी ग्रैंडहोम (10 ओवर, 2 मेडन, 26 रन, 3 विकेट) की घातक गेंदबाजी की बदौलत न्यूजीलैंड ने गुरुवार को मौजूदा वन-डे सीरीज में पहली जीत का स्वाद चखा।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड ने हैमिल्टन में खेले गए चौथे वन-डे में टीम इंडिया को 8 विकेट से मात दी। इसी के साथ कीवी टीम ने पांच मैचों की सीरीज का अंतर 1-3 कर दिया है। बता दें कि वन-डे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत का यह दूसरा सबसे न्यूनतम स्कोर है।
विज्ञापन
ब्लैक कैप्स के खिलाफ भारत का सबसे कम स्कोर 88 रन है। दांबुला में अगस्त, 2010 में भारतीय टीम 88 रन पर ऑल आउट हो गई थी। हालांकि न्यूजीलैंड की धरती पर उसके खिलाफ यह भारत का सबसे कम स्कोर है।
विज्ञापन
इससे पहले भारत का साल 2003 में क्राइस्टचर्च में 108 रन सबसे कम स्कोर रहा था। टीम इंडिया की तरफ से युजवेंद्र चहल ने सबसे ज्यादा 17 रन बनाए। जबकि अपना डेब्यू मैच खेल रहे युवा बल्लेबाज शुभमन गिल सिर्फ 9 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।