फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team india aim revenge at motera

'अनलकी' मोटेरा पर इंग्लैंड से भिड़ेगी टीम इंडिया

Thu, 15 Nov 2012 09:39 AM IST
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क
अहमदाबाद/इंटरनेट डेस्क Updated Thu, 15 Nov 2012 09:39 AM IST
विज्ञापन
team india aim revenge at motera

मेजबान भारत और इंग्लैंड के बीच चार टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला टेस्ट मैच बृहस्पतिवार से यहां के सरदार पटेल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस टेस्ट के लिए मैदान में उतरने से पहले भारतीय टीम के जेहन में पिछले साल इंग्लैंड दौरे पर 0-4 से मिली करारी शिकस्त की यादें ताजा होगी।

विज्ञापन


इंग्लैंड के खिलाफ भारत के बदला लो अभियान को सरदार पटेल स्टेडियम (मोटेरा) का रिकॉर्ड झटका दे सकता है। भारत के लिए यह मैदान लकी नहीं रहा है और पिछले सात साल से मेजबान टीम यहां एक भी टेस्ट मैच नहीं जीत पाई है। भारत ने दिसंबर 2005 में यहां आखिरी बार श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। यहां खेले कुल 11 टेस्ट मैचों में से भारत ने सिर्फ तीन जीते हैं।
विज्ञापन


हालांकि कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और सीनियर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सीरीज को ‘बदले’ की सीरीज कहने से बच रहे हैं लेकिन भारतीय टीम हर हाल में मेहमान टीम का सूपड़ा साफ करना चाहेगी। इस सीरीज में भारतीय टीम राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण जैसे सीनियर बल्लेबाजों के बगैर उतर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


टीम में कई युवा चेहरे शामिल किए गए हैं। मुरली विजय, अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा के पास खुद को साबित करने और टेस्ट टीम में जगह पक्की करने कै अच्छा मौका है। लंबे समय बाद युवराज सिंह भी क्रिकेट के इस सबसे लंबे प्रारूप में खेलते नजर आएंगे। भारत की बदला लेने की उम्मीदों का दारोमदार उसके स्पिनरों पर निर्भर करेगा।

इस दौरे पर इंग्लैंड ने तीन अभ्यास मैच खेले हैं और सभी मैचों में दिखाई दिया कि मेहमान खिलाड़ी स्पिनरों के खिलाफ सहज नहीं हैं। अनुभवी हरभजन सिंह, प्रज्ञान ओझा और आर अश्विन की तिकड़ी इंग्लैंड के बल्लेबाजों को नचा सकती है। दूसरी ओर, इंग्लैंड टीम की कोशिश भारत को उसी के घर में हराकर 28 साल से चले आ रहे सूखे को खत्म करने पर होगा। साथ ही, इंग्लैंड टीम की नजर टेस्ट रैंकिंग में नंबर वन का ताज दोबारा हासिल करने पर भी है। पहले अभ्यास मैच में चोटिल होने वाले तेज गेंदबाज स्टीवन फिन इस मैच से बाहर रहेंगे।

तीन स्पिनरों संग नहीं उतरेगी टीम इंडिया: धोनी

भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में तीन स्पिनरों को उतारने की संभावना से इंकार किया। ऐसे में हरभजन सिंह को अंतिम एकादश से बाहर बैठाया जा सकता है। धोनी ने कहा, ‘यदि हमें 2008 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कानपुर जैसा विकेट मिले तो हम चार स्पिनर उतारेंगे। हमें यह देखने की जरूरत है कि यदि हमें ऐसा विकेट मिले जिस पर तेज गेंदबाजों को कुछ रिवर्स स्विंग हासिल हो। अश्विन और ओझा एक-दूसरे को समझते हैं और काफी अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं। हरभजन काफी अनुभवी हैं और वह युवाओं से अपने अनुभव बाटेंगे।’

पेसर इशांत शर्मा भी बाहर

पेसर इशांत शर्मा भी वायरल बुखार से पीड़ित होने के कारण पहले टेस्ट मैच में नहीं खेलेंगे। बंगाल के मीडियम पेसर अशोक डिंडा को बैकअप के तौर पर टीम में शामिल किया गया है। धोनी ने कहा, ‘इशांत वायरल बुखार की चपेट में हैं और अभी पूरी तरह से ठीक नहीं हुए हैं। उनके विकल्प के तौर पर हमारे पास जहीर खान और उमेश यादव हैं। डिंडा को सिर्फ बैकअप के तौर पर बुलाया गया है। यदि मैच से पहले की रात कोई और अन्य गेंदबाज बीमार हो गया तब उन्हें अंतिम एकादश में खिलाया जाएगा।’


मालूम था केविन जरूर जाएंगे भारत

भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें मालूम था कि इंग्लैंड केविन पीटरसन को भारत दौरे पर जरूर लाएगा। धोनी ने कहा, ‘मुझे कभी संदेह नहीं था कि जब इंग्लैंड टीम भारत आएगी तो पीटरसन उसका हिस्सा जरूर होंगे, फिर उस समय परिस्थितियां किसी भी तरह की क्यों न हों। वह एक महान बल्लेबाज हैं। ’ टर्निंग विकेट की उम्मीद धोनी ने उम्मीद जताई कि सरदार पटेल स्टेडियम की पिच स्पिनरों की मददगार होगी। भारतीय कप्तान ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि यह विकेट स्पिनरों की मददगार होगी।

नंबर गेम
07 : साल से भारत ने मोटरा स्टेडियम में कोई टेस्ट नहीं जीता है।
11 : टेस्ट भारत ने कुल यहां खेले और सिर्फ तीन जीते।

पहला टेस्ट आज से, प्रसारण, सुबह 9.30 बजे से स्टार क्रिकेट पर।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed