फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Team for Test nad t-20 match series against Australia announced

ऑस्ट्रेलिया दौरा: टेस्ट व टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया घोषित, एमएस धोनी की हुई छुट्टी

Sat, 27 Oct 2018 05:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 27 Oct 2018 05:28 AM IST
विज्ञापन
Team for Test nad t-20 match series against Australia announced
एमएस धोनी और विराट कोहली

टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच नवंबर में होने वाली चार मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए शुक्रवार को 18 सदस्यीय टीम का एलान हो गया है। इसके अलावा बीसीसीआई ने तीन मैचों की टी-20 सीरीज के लिए भी 16 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। चौंकाने वाली बात यह है कि टी-20 टीम में एमएस धोनी को शामिल नहीं किया गया है।

विज्ञापन


बता दें कि हिटमैन रोहित शर्मा की लंबे समय बाद टेस्ट में वापसी हुई है। वेस्टइंडीज के खिलाफ भी उन्हें टेस्ट टीम में शामिल नहीं किया गया। इससे पहले वह इंग्लैंड के खिलाफ भी भारतीय टीम का हिस्सा नहीं थे। वहीं, इंग्लैंड के खिलाफ फ्लॉप रहे मुरली विजय की भी टीम में वापसी हुई है। 
विज्ञापन


वहीं, आश्चर्यजनक तरीके से मयंक अग्रवाल को बिना एक भी मैच खिलाए टीम से बाहर कर दिया गया। बता दें कि हाल ही में उन्हें पृथ्वी शॉ के साथ घरेलू टेस्ट सीरीज में शामिल किया गया था, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बीसीसीआई ने शुक्रवार को एक ही साथ चार अलग-अलग मैचों की सीरीज की घोषणा की, जिसमें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट व टी-20, वेस्टइंडीज के खिलाफ टी-20 और इंडिया ए बनाम न्यूजीलैंड के मैच शामिल हैं।

टेस्ट टीमः
विराट कोहली (कप्तान), मुरली विजय, केएल राहुल, पृथ्वी शॉ, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, ऋषभ पंत, पार्थिव पटेल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ईशांत शर्मा, उमेश यादव, जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार।
 

टी-20 टीमः 

विराट कोहली (कप्तान), रोहित शर्मा (उपकप्तान), शिखर धवन, केएल राहुल, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), कुलदीप यादव, युजेंद्र चहल, वाशिंगटन सुंदर, क्रुनाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, उमेश यादव, और खलील अहमद।
 




इंडिया ए टीम बनाम न्यूजीलैंड
मुरली विजय, पृथ्वी शॉ, मयंक अग्रवाल, हनुमा विहारी, रोहित शर्मा, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पार्थिव पटेल (विकेटकीपर), के गौथम, शाहबाज नदीम, मोहम्म्द सिराज, नवदीप सैनी, दीपक चहर, आर गुरबानी, विजय शंकर, केएस भरथ।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed