फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   team a final for australia a and south africa a.

खराब खेल का खामियाजा, पुजारा टीम से आउट

Sat, 01 Aug 2015 03:35 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली Updated Sat, 01 Aug 2015 03:35 PM IST
विज्ञापन
team a final for australia a and south africa a.

ऑस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ शर्मनाक हार के बाद भारत-ए का आगामी त्रिकोणीय सीरीज के लिए चयन कर लिया गया है। बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति ने टीम के चयन में कई बड़े फैसले लिए है।

विज्ञापन


यह टीम भारत-ए, ऑस्ट्रेलिया-ए और दक्षिण अफ्रीका-ए के बीच भारत में होने वाली त्रिकोणीय एकदिवसीय सीरीज में हिस्सा लेगी। इसके अलावा भारतीय टीम दक्षिण अफ्रीका के साथ 2 चार दिवसीय गैर आधिकारिक टेस्ट मुकाबले भी खेलेगी।
विज्ञापन


शनिवार को समिति ने चेन्नई में बैठक बुलाई और टीम का ऐलान किया। त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए का कप्तान उन्मुक्त चंद को बनाया गया है। उपकप्तान के तौर पर करुण नायर को नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, जिम्बाब्वे में वनडे सीरीज के मैन ऑफ द मैच रहे और टीम इंडिया की नैय्या पार लगाने वाले शतकवीर अंबाती रायडू को भारत-ए की टेस्ट टीम का कप्तान चुना गया है। जबकि करुण नायर इस मुकाबले में भी टीम के उपकप्तान चुने गए है।

कप्तान पुजारा को खराब खेल का मिला खामियाजा

team a final for australia a and south africa a.

भारत-ए के कप्तान चेतेश्वर पुजारा को ऑस्ट्रेलिया-ए के खिलाफ खराब खेल का खामियाजा मिला है। उनसे कप्तानी तो छीनी ही गई है, इसके अलावा वह टीम में भी अपनी जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। एक दिवसीय और टेस्ट दोनों में वह टीम से बाहर है।

त्रिकोणीय सीरीज के लिए भारत-ए-
उन्मुक्त चंद (कप्तान), मयंक अग्रवाल, मनीष पांडे, करुण नायर (उपकप्तान), केदार जाधव, संजू सैमसन, अक्षर पटेल, परवेज रसूल, करण शर्मा, धवल कुलकर्णी, संदीप शर्मा, रुश कलेरिया, मंदीप सिंह, गुरक्रीत सिंह और रिषी धवन।

टेस्ट सीरीज के लिए भारत-ए-
अंबाती रायडू (कप्तान), करुण नायर (उपकप्तान), अभिनव मुकुंद, अंकुश बंस, श्रेयस अय्यर, बाबा अपरा‌जित, विजय शंकर, जयंत यादव, अक्षर पटेल, करण शर्मा, अभिमन्यु मिथुन, शारदुल ठाकुर, ईश्वर पांडे, शेल्डॉन जैकसन और जीवनजोत सिंह।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed