फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamim Iqbal questioned Shakib Al Hasan's inclusion in Bangladesh playing XI after he learnt that he is injured

IND vs BAN: इस पूर्व बांग्लादेशी कप्तान ने चोटिल शाकिब पर सवाल खड़े किए, बोले- चार गेंदबाजों के साथ खेली टीम

Sat, 21 Sep 2024 04:08 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sat, 21 Sep 2024 04:08 PM IST
सार

शाकिब को पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंगुली में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में संघर्ष कर रही है।

विज्ञापन
Tamim Iqbal questioned Shakib Al Hasan's inclusion in Bangladesh playing XI after he learnt that he is injured
शाकिब अल हसन - फोटो : @surreycricket

विस्तार

बांग्लादेश के पूर्व कप्तान तमीम इकबाल ने अनुभवी ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को चोटिल होने के बावजूद भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए प्लेइंग-11 में जगह देने पर सवाल खड़े किए हैं। तमीम ने बताया कि शाकिब को अंगुली और कंधे में दिक्कत हो रही थी। तमीम के अनुसार, बांग्लादेश की टीम पहले टेस्ट मैच में चार गेंदबाजों के साथ खेलने उतरी। 
विज्ञापन

शाकिब को पिछले साल वनडे विश्व कप के दौरान श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए अंगुली में चोट लगी थी और वह टूर्नामेंट से बाहर हो गए थे। बांग्लादेश की टीम भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में संघर्ष कर रही है। भारतीय टीम ने मेहमान टीम के सामने जीत के लिए 515 रनों का लक्ष्य रखा है। जवाब में बांग्लादेश की टीम ने 135 रन के स्कोर पर तीन विकेट गंवा दिए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

तमीम ने कहा, शाकिब के गेंदबाजी के लिए नहीं आने पर मुझे आश्चर्य हुआ, लेकिन मुझे मेरे साथी कमेंटेटर मुरली कार्तिक से कुछ जानकारी मिली जिन्होंने उनके साथ बात की थी। शाकिब को अंगुली में कुछ दिक्कत थी जिसकी सर्जरी भी हुई थी और उनके कंधे में भी परेशानी है। मेरा मानना है कि टीम प्रबंधन को टेस्ट मैच से पहले यह बात पता होनी चाहिए थी क्योंकि उन्होंने सही से संपर्क नहीं किया। इस कारण बांग्लादेश को चार गेंदबाजों के साथ खेलना पड़ा जो दुर्भाग्यपूर्ण है। 
विज्ञापन

गेंदबाजी में प्रभावित नहीं कर सके शाकिब
पहली पारी में जब भारत बल्लेबाजी कर रहा था तो शाकिब ने सिर्फ आठ ओवर गेंदबाजी की थी और 6.2 के इकॉनोमी रेट से 50 रन लुटाए थे। बांग्लादेश के अन्य गेंदबाजों को 18 ओवर से ज्यादा गेंदबाजी करनी पड़ी क्योंकि भारत ने 376 रन बनाए थे। दूसरी पारी में शाकिब ने 32 रन बनाए और वह बांग्लादेश के शीर्ष स्कोरर रहे और टीम पहली पारी में 149 रन पर ऑलआउट हुई। शाकिब ने फिर भारत की दूसरी पारी में 13 ओवर गेंदबाजी की और 79 रन लुटाए, लेकिन उन्हें एक भी विकेट नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed