फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamim Iqbal hits 334 not out Bangladesh best in first class cricket

पाकिस्तान दौरे से पहले बांग्लादेशी ओपनर ने दिखाया दम, खेली 334 रन की पारी

Mon, 03 Feb 2020 06:35 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 03 Feb 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
Tamim Iqbal hits 334 not out Bangladesh best in first class cricket
तमीम इकबाल - फोटो : सोशल मीडिया
बांग्लादेशी टीम के सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल ने पाकिस्तान दौरे से पहले शानदार तिहरा शतक जड़ा है। तमीम ने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में तिहरा शतक लगाकर एक पारी में सबसे अधिक रन बनाने का रिकॉर्ड बनाया है।
विज्ञापन


तमीम ने बांग्लादेश क्रिकेट लीग के एक मैच के तीसरे दिन नाबाद 334 रन की पारी खेली। बांग्लादेश फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास की ये सबसे बड़ी पारी थी। उन्होंने ईस्ट जोन के लिए 426 गेंदों पर नाबाद 334 रन बनाए।
विज्ञापन


300 से अधिक अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले तमीम इकबाल की यह पारी पाकिस्तान दौरे से पहले आई। उन्होंने अपनी इस पारी से बता दिया है कि इस बार वह पूरी तैयारी के साथ मैदान पर उतरने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


तमीम ने 42 चौके और तीन छक्के की मदद से 334 रन की नाबाद पारी खेली।  बांग्लादेश के फर्स्ट क्लास क्रिकेट के इतिहास में ये किसी भी बल्लेबाज का दूसरा तिहरा शतक है। इससे पहले रकीबुल हसन ने साल 2006-07 के सीजन में नाबाद 313 रन की पारी खेली थी। तमीम की इस पारी के बाद बाद ईस्ट जोन की टीम ने दो विकेट खोकर 555 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। इससे पहले सेंट्रल जोन ने पहली पारी में 213 रन बनाए थे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed