फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Tamil Nadu cricketers troubled by Delhi's cold, playing Ranji Trophy matches wearing woolen caps and thermals

Ranji Trophy: दिल्ली की ठंड से परेशान हुए तमिलनाडु के क्रिकेटर, ऊनी टोपी और थर्मल पहनकर खेल रहे मैच

Wed, 28 Dec 2022 10:58 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 28 Dec 2022 10:58 PM IST
सार

तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने कहा, एल विग्नेश को कान में कुछ दिक्कत हो रही थी तो उसने सभी के लिए मंकी कैप, थर्मल और ईयर प्लग का इंतजाम किया।

विज्ञापन
Tamil Nadu cricketers troubled by Delhi's cold, playing Ranji Trophy matches wearing woolen caps and thermals
ठंड से परेशान तमिलनाडु के खिलाड़ी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

तमिलनाडु के कुछ खिलाड़ी यहां रणजी मैच के दौरान दिल्ली के खिलाफ मैच में कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए ऊनी टोपियां पहकर खेल रहे हैं जबकि अधिकांश ने थर्मल पहन रखे हैं और ईयर प्लग भी लगाए हैं। तमिलनाडु के क्रिकेटर आम तौर पर सर्दियों में दिल्ली में खेलते समय ऊनी टोपी और थर्मल पहनते हैं। 
विज्ञापन


तेज गेंदबाज संदीप वारियर ने कहा, ‘एल विग्नेश को कान में कुछ दिक्कत हो रही थी तो उसने सभी के लिए मंकी कैप, थर्मल और ईयर प्लग का इंतजाम किया।’ उन्होंने कहा ,‘हवाई अड्डे से पांच सितारा होटल तक सेंट्रल हीटिंग का इंतजाम था। टीम बस में भी यह बंदोबस्त था, लेकिन कुछ ने टी शर्ट पहन रखी थी। टीम बस से उतरने के बाद ठंड का अहसास हुआ। दक्षिण भारत के लोगों को इतनी ठंड की आदत नहीं होती है।’
विज्ञापन


दिल्ली के खिलाफ मैच में दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक तमिलनाडु ने पांच विकेट खोकर 214 रन बना लिए हैं। तमिलनाडु के लिए कप्तान बाबा इंद्रजीत ने सबसे ज्यादा 71 रन बनाए। वहीं, बाबा इंद्रजीत ने 57 रन की पारी खेली। फिलहाल विजय शंकर और प्रदोश पॉल क्रीज पर हैं। दिल्ली के लिए हर्षित राणा ने तीन विकेट लिए। कुलदीप यादव और प्रांशू ने एक-एक विकेट लिए। दिल्ली ने पहली पारी में 303 रन बनाए थे। ध्रुव शौरे ने 67, जॉन्टी ने 57 और प्रांशू ने 58 रन की पारी खेली। तमिलनाडु के लिए विग्नेश और वारियर ने चार-चार विकेट लिए। क्रिस्ट को दो विकेट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed