फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   taijul ix wickets help bangladesh register easy win over west indies in first test

BANvWI: ताईजुल ने लगाया विकेटों का छक्का, बांग्लादेश के सामने वेस्टइंडीज की हुई टांय-टांय फिस्स...

Sat, 24 Nov 2018 03:49 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Nov 2018 03:49 PM IST
विज्ञापन
taijul ix wickets help bangladesh register easy win over west indies in first test
ताईजुल इस्लाम

बांग्लादेश के बाएं हाथ के स्पिनर ताईजुल इस्लाम ने छह विकेट लेकर वेस्टइंडीज को चित्तागोंग में खेले गए पहले टेस्ट में 64 रन की शिकस्त झेलने को मजबूर कर दिया। ताईजुल को कप्तान शाकिब अल हसन का अच्छा साथ मिला, जिन्होंने दो विकेट झटकते ही एक खास उपलब्धि अपने नाम की। शाकिब बांग्लादेश की तरफ से टेस्ट क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं। मेहदी हसन ने भी शानदार प्रदर्शन किया और दो विकेट लिए।

विज्ञापन


वेस्टइंडीज की तरफ से जोमेल वॉरिकन और सुनील एंब्रिस ने संघर्ष जरूर किया। दोनों ने वें विकेट के लिए 63 रन की साझेदारी की, लेकिन कैरेबियाई टीम की हार नहीं टाल सके। अगर इन दोनों के बीच साझेदारी नहीं होती तो साल 2000 के बाद से पहली बार वेस्टइंडीज की टीम विदेशी धरती पर 100 रन से कम स्कोर पर ऑलआउट होती। हालांकि, इस साझेदारी को मेहदी हसन ने तोड़ा। उन्होंने वॉरिकन को शाकिब अल हसन के हाथों कैच आउट कराया।
विज्ञापन


ताईजुल ने सुनील एंब्रिस का विकेट लेकर बांग्लादेश की जीत पर मुहर लगाई। एंब्रिस के संघर्ष की तारीफ जरूर करनी होगी, जिन्होंने दो घंटे से भी अधिक समय क्रीज पर समय बिताया। बांग्लादेश को इस टेस्ट में चार स्पिनरों को मौका देना काम आया। डेब्यू करने वाले नईम खान ने पहली पारी पांच विकेट लेकर इतिहास रचा। ताईजुल ने मैच में कुल सात विकेट लिए। शाकिब अल हसन ने पांच विकेट झटके जबकि मेहदी हसन के खाते में तीन विकेट आए। इसका मतलब यह रहा कि बांग्लादेश के स्पिनरों ने पूरे 20 विकेट अपने खाते में जोड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि बांग्लादेश की दूसरी पारी पहले टेस्ट के तीसरे दिन 125 रन पर ऑलआउट हुई। पहली पारी के आधार पर मेजबान टीम को 78 रन की बढ़त मिली थी। इस तरह वेस्टइंडीज को जीत के लिए 204 रन का लक्ष्य मिला। कैरेबियाई टीम दूसरी पारी में सिर्फ 139 रन पर ढेर हुई और मुकाबला गंवा बैठी। बांग्लादेश के बल्लेबाज मोनिमुल हक को पहली पारी में शतक जमाने के लिए मैन ऑफ द मैच के पुरस्कार से नवाजा गया। याद हो कि बांग्लादेश की पहली पारी 324 रन पर सिमटी थी, जिसके जवाब में वेस्टइंडीज की पहली पारी 246 रन पर ऑलआउट हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed