फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20I Tri Series New Zealand beat Bangladesh to register third win will face Pakistan in the final

T20I Tri Series: न्यूजीलैंड ने बांग्लादेश को हराकर तीसरी जीत दर्ज की, फाइनल में पाकिस्तान से होगा मुकाबला

Wed, 12 Oct 2022 12:42 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, क्राइस्टचर्च Published by: रोहित राज Updated Wed, 12 Oct 2022 12:42 PM IST
सार

बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई। उसके पास 13 अक्तूबर को पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ दौरे का अंत करने का अवसर होगा।

विज्ञापन
T20I Tri Series New Zealand beat Bangladesh to register third win will face Pakistan in the final
न्यूजीलैंड बनाम बांग्लादेश - फोटो : आईसीसी ट्विटर

विस्तार

न्यूजीलैंड ने टी20 त्रिकोणीय सीरीज के पांचवें मैच में बांग्लादेश को 48 रन से हरा दिया। बुधवार (12 अक्तूबर) को क्राइस्टचर्च में कीवी टीम ने इस मैच को अपने नाम कर फाइनल में जगह बना ली। उसके जीतने से पाकिस्तान की टीम भी खिताबी मुकाबले पहुंच गई। दोनों के बीच फाइनल मैच 14 अक्तूबर को खेला जाएगा। बांग्लादेश की टीम तीन मैचों में एक भी जीत हासिल नहीं कर पाई। उसके पास 13 अक्तूबर को पाकिस्तान को हराकर जीत के साथ दौरे का अंत करने का अवसर होगा।
विज्ञापन


मैच की बात करें तो बांग्लादेश ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। न्यूजीलैंड ने पारी की शुरुआत शानदार तरीके से की। 4.2 ओवर में फिन एलेन और डेवोन कॉनवे ने 45 रनों की साझेदारी कर ली। फिन एलेन 32 रन बनाकर शोरिफुल इस्लाम की गेंद पर आउट हुए। इसके बाद मार्टिन गुप्टिल और कॉनवे ने मोर्चा संभाला। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े। गुप्टिल 27 गेंद पर 34 रन बनाकर एबादत हुसैन का शिकार बने।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच
विज्ञापन
विज्ञापन


दो विकेट गिर जाने के बाद कॉनवे को ग्लेन फिलिप्स का साथ मिला। दोनों ने अर्धशतक लगाए। कॉनवे 17वें ओवर की पहली गेंद पर सैफुद्दीन का शिकार बन गए। उन्होंने 40 गेंद पर 64 रन बनाए। मार्क चैपमैन दो रन ही बना सके। उन्हें सैफुद्दीन ने बोल्ड किया। 20वें ओवर में ग्लेन फिलिप्स एबादत हुसैन को अपना विकेट दे बैठे। उन्होंने इससे पहले टीम के लिए अपना काम पूरा कर दिया था। फिलिप्स ने 24 गेंद पर तूफानी अंदाज में 60 रन बनाए। उन्होंने दो चौके और पांच छक्के लगाए। जेम्स नीशम छह और ब्रेसवेल खाता खोले बगैर नाबाद रहे। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में पांच विकेट 208 रन बनाए।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में चेज करने में माहिर है टीम इंडिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए इस साल 11 में से नौ मैच जीते

जवाब में बांग्लादेश की टीम 20 ओवर में सात विकेट पर 160 रन ही बना सकी। उसके लिए कप्तान शाकिब अल हसन ने 44 गेंद पर 70 रन बनाए, लेकिन वह अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। उन्हें साथी खिलाड़ियों का भरपूर सहयोग नहीं मिला। लिटन दास और सौम्य सरकार ने 23-23 रन बनाए। नजमुल हुसैन ने 11 रन की पारी खेली। इन चारों के अलावा कोई भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को नहीं छू सका। न्यूजीलैंड के लिए एडम मिल्ने ने तीन, टिम साउदी और ब्रेसवेल ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed