फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 worldcup Practice match schedule out team india will face Australia and Englanad

टी-20 वर्ल्डकप: 18 और 20 अक्तूबर को दो अभ्यास मैच खेलेगी टीम इंडिया, ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से होगी भिड़ंत

Wed, 06 Oct 2021 04:31 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूएई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, यूएई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Wed, 06 Oct 2021 04:31 PM IST
सार

भारतीय टीम पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में उतरने से पहले दो अभ्यास मैच खेलेगी। ये मैच 18 और 20 अक्टूबर को खेले जाएंगे। भारत का पहला अभ्यास मैच इंग्लैंड से और दूसरा अभ्यास मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगा। 
 

विज्ञापन
T20 worldcup Practice match schedule out team india will face Australia and Englanad
भारतीय टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 23 अक्तूबर से हो रही है। इससे पहले इस टूर्नामेंट की शुरुआती आठ टीमें दो-दो अभ्यास मैच खेलेंगी। ये मैच 18 और 20 अक्तूबर को खेले जाएंगे। अभ्यास मैच में भारत का सामना ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड से होगा। इसके बाद अपने पहले मैच में भारत पाकिस्तान से भिड़ेगा। सभी आठ टीमें 18 और 20 अक्टूबर को एक-एक अभ्यास मैच खेलेंगी। इसका मतलब है कि दोनों दिन चार-चार अभ्यास मैच होंगे। इनका पूरा शेड्यूल जारी कर दिया गया है।
विज्ञापन

अभ्यास मैच का पूरा शेड्यूल

18 अक्तूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से
- अफगानिस्तान बनाम दक्षिण अफ्रीका, अबू धाबी में।
-पाकिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, दुबई में।

18 अक्तूबर को शाम साढ़े सात बजे से
-न्यूजीलैंड बनाम ऑस्ट्रेलिया, अबू धाबी में।
-भारत बनाम इंग्लैंड, दुबई में।

20 अक्तूबर को दोपहर साढ़े तीन बजे से
इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड, अबू धाबी में।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, दुबई में। 

20 अक्तूबर को शाम साढ़े सात बजे से
दक्षिण अफ्रीका बनाम पाकिस्तान, अबू धाबी में।
अफगानिस्तान बनाम वेस्टइंडीज, दुबई में।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed