फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 Worldcup memorable performances Yuvraj singh Umar gul and virat kohli are in list

टी-20 वर्ल्डकप: युवराज सिंह के छह छक्कों से लेकर उमर गुल के पांच विकटों तक, ये हैं टी-20 वर्ल्डकप के यादगार लम्हें

Sun, 10 Oct 2021 04:38 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 10 Oct 2021 04:38 PM IST
सार

युवराज सिंह के छह छक्के और कार्लोस ब्रैथवेट के चार छक्के टी-20 वर्ल्डकप की ऐसी पारियां हैं, जिन्हें कोई नहीं भूल सकता। इन दोनों खिलाड़ियों ने सिर्फ एक ओवर में मैच का नतीजा तय कर दिया था। 

विज्ञापन
T20 Worldcup memorable performances Yuvraj singh Umar gul and virat kohli are in list
युवराज सिंह और उमर गुल - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 वर्ल्डकप की शुरुआत 17 अक्तूबर से हो रही है और इस टूर्नामेंट में शामिल सभी देशों ने अपनी टीमों का ऐलान कर दिया है। सभी टीमों में कई ऐसे खिलाड़ी शामिल हैं, जो अकेले अपने दम पर मैच का नतीजा बदल सकते हैं। टी-20 वर्ल्डकप में कई खिलाड़ी ऐसा कर चुके हैं। इनमें युवराज सिंह और ऊमर गुल जैसे खिलाड़ियों का नाम सबसे ऊपर है। हालांकि कई बार खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन के  बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए, लेकिन उन्होंने अपने खेल से सभी का दिल जीता है। यहां हम ऐसे ही खिलाड़ियों की बात कर रहे हैं, जिन्होंने अपने खेल से इस टूर्नामेंट की लोकप्रियता बढ़ाई है और उनके शानदार प्रदर्शन को फैंस अभी भी याद करते हैं। 
विज्ञापन

युवराज सिंह के छह छक्के  

भारतीय टीम के विस्फोटक ऑलराउंडर युवराज सिंह ने पहले ही टी-20 वर्ल्डकप में इतिहास रच दिया था। उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ मैच में एक ही ओवर में छह छक्के जड़ दिए थे। इसके साथ ही उन्होंने सिर्फ 12 गेंदों में अपने 50 रन पूरे कर लिए थे। यह क्रिकेट इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक था। इस मैच में उन्होंने इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड के ओवर में छह छक्के लगाए थे। इसके बाद उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में 30 गेंदों में 70 रन बनाकर अपनी टीम को जीत दिलाई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

उमर गुल के पांच विकेट

पाकिस्तान के उमर गुल ने साल 2010 में यह साबित कर दिया था कि टी-20 सिर्फ बल्लेबाजों का खेल नहीं है। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट में गेंदबाजों के लिए भी बहुत कुछ है। वो अपने चार ओवरों में ही विरोधी टीम को पस्त कर सकते हैं। गुल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच में सिर्फ तीन ओवरों में छह रन देकर पांच विकेट लिए थे। वो टी-20 फॉर्मेट में पांच विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज थे। अपने बेहतरीन प्रदर्शन के चलते उन्होंने पाकिस्तान को शानदार जीत दिलाई थी।
विज्ञापन

माइक हसी का तूफानी अर्धशतक

साल 2010 में माइक हसी ने पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी की थी। उन्होंने सिर्फ 24 गेंदों में 60 रन बनाए थे और पाकिस्तान के मुंह से जीत छीन ली थी। इस मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलिया के सामने 192 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में ऑस्ट्रेलिया की टीम 105 रनों पर पांच विकेट गंवा चुकी थी और उसे जीत के लिए 45 गेदों में 87 रनों की जरूरत थी, लेकिन हसी ने अपनी दमदार पारी से ऑस्ट्रेलिया को यादगार जीत दिलाई थी।

विराट कोहली का अर्धशतक

विराट ने 2014 टी-20 वर्ल्डकप में बहुत ही बेहतरीन बल्लेबाजी की थी। उन्होंने इस टूर्नामेंट में सबसे ज्यादा रन बनाए थे। हालांकि, वो अपनी टीम को टूर्नामेंट नहीं जिता पाए थे और फाइनल मैच में भारत को श्रीलंका के हाथों हार का सामना करना पड़ा था। कोहली ने सेमीफाइनल मैच में 44 गेंदों में 72 रनों की शानदार पारी खेली थी। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इस मैच में उन्होंने 173 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए बहुत ही शानदार बल्लेबाजी की थी और अपनी टीम जीत दिलाकर दी वापस लौटे थे। 

कार्लोस ब्रैथवेट के चार छक्के

साल 2016 का वर्ल्डकप किसी ने देखा हो या नहीं, लेकिन कार्लोस ब्रैथवेट के चार छक्के सभी ने देखे होंगे और क्रिकेट फैन को उनकी यह पारी हमेशा याद रहेगी। इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल मैच में उन्होंने सिर्फ 10 गेंदों में 34 रन बनाकर अपनी टीम को दूसरी बार यह टूर्नामेंट जिताया। इसके साथ वेस्टइंडीज पहली टीम बनी थी, जिसने दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप जीता था। इस मैच में वेस्टइंडीज को आखिरी ओवर में 19 रनों की जरूरत थी। बेन स्टोक्स इंग्लैंड के लिए आखिरी ओवर डालने आए लेकिन उनकी यॉर्कर उतनी सटीक नहीं थी। इसका फायदा उठाते हुए ब्रैथवेट ने चार गेंदों में लगातार चार छक्के लगाकर वेस्टइंडीज को दूसरी बार टी-20 वर्ल्डकप जिता दिया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed