{"_id":"616006cb8ebc3e6251105208","slug":"t20-worldcup-bcci-and-selectros-will-have-meeting-on-saturday-these-decisions-can-be-taken","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्डकप: बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की बैठक शनिवार को, इन तीन मुद्दों पर हो सकता है फैसला","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 वर्ल्डकप: बीसीसीआई और चयनकर्ताओं की बैठक शनिवार को, इन तीन मुद्दों पर हो सकता है फैसला
Fri, 08 Oct 2021 02:27 PM IST
शक्तिराज सिंह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शक्तिराज सिंह
Updated Fri, 08 Oct 2021 02:27 PM IST
सार
बीसीसीआई और चयनकर्ताओं के बीच होने वाली बैठक में कई खिलाड़ियों के ऊपर चर्चा होगी। इस दौरान हार्दिक पांड्या और ईशान किशन को टीम से बाहर किया जा सकता है, जबकि श्रेयस अय्यर और शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जा सकता है।
विज्ञापन
बीसीसीआई अधिकारी और चयनकर्ता नौ अक्तूबर को बैठक करेंगे।
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आईपीएल 2021 में प्लेऑफ की टीमों का फैसला होने के बाद शनिवार के दिन बीसीसीआई अधिकारी और चयनकर्ताओं के बीच बैठक होगी। इस बैठक वर्ल्डकप से जुड़े कई अहम मुद्दों पर फैसला हो सकता है। टी-20 वर्ल्डकप के लिए पहले ही सभी देशों की टीमों का ऐलान हो चुका है। हालांकि, आईसीसी के नियम के अनुसार 10 अक्तूबर तक टीम बदली जा सकती है। इस वजह से पूरी संभावनाएं हैं कि भारतीय क्रिकेट बोर्ड भी 10 अक्टूबर तक अपनी टीम में बदलाव कर सकता है।
आईपीएल 2021 के दूसरे फेज में खराब प्रदर्शन कर रहे खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो सकती है। वर्ल्डकप के लिए भारतीय टीम पर आखिरी फैसला लेने से पहले बोर्ड के अधिकारी इस पर शनिवार को चर्चा करेंगे। इनसाइड स्पोर्ट्स की खबर के अनुसार इस बैठक सबसे ज्यादा चर्चा हार्दिक पांड्या के ऊपर होगी। इस सीजन में उनकी फॉर्म भी कुछ खास नहीं रही है और उनका गेंदबाजी न करना भारतीय टीम के लिए चिंता का सबसे बड़ा विषय है। इस आईपीएल सीजन में हार्दिक लगातार अपनी फिटनेस से जूझते रहे हैं। ऐसे में उनकी जगह किसी दूसरे खिलाड़ी को भारतीय टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं ईशान किशन के खराब प्रदर्शन के चलते उन्हें भी भारतीय टीम से बाहर किया जा सकता है और श्रेयस अय्यर को टीम में जगह मिल सकती है। अय्यर अभी भी रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर भारतीय टीम में शामिल हैं।

बैठक में इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
इस बैठक में चयनकर्ता और बीसीसीआई आधिकारी यह तय करेंगे कि क्या भारतीय टीम में बदलाव किया जाएगा। यदि, बदलाव होता है तो ईशान किशन की जगह श्रेयस अय्यर को मौका मिल सकता है। इसके साथ ही हार्दिका पांड्या को टीम में रखने और उनके रोल पर भी चर्चा होगी। अगर हार्दिक बाहर होते हैं तो उनकी जगह किसी बल्लेबाज को टीम में शामिल किया जाएगा या शार्दुल ठाकुर को मौका दिया जाएगा। इसके अलावा राहुल चाहर और युजवेन्द्र चहल के ऊपर भी चर्चा हो सकती है।