फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WorldCup 2022 Schedule to be announced on 21 January Australia to host ICC Tournament

T20 World Cup 2022: ऑस्ट्रेलिया में अक्तूबर और नवंबर के महीने में होगा टी-20 विश्व कप, जानिए कब जारी होगा पूरा शेड्यूल

Fri, 14 Jan 2022 12:29 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 14 Jan 2022 12:29 PM IST
सार

टी-20 विश्व कप 2022 का पूरा शेड्यूल 21 जनवरी को जारी किया जाएगा। इस टूर्नामेंट का आयोजन इसी साल अक्तूबर और नवंबर के महीने में ऑस्ट्रेलिया में होना है। यूएई में खेले गए 2021 विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया पहली बार चैंपियन बनी।  

विज्ञापन
T20 WorldCup 2022 Schedule to be announced on 21 January Australia to host ICC Tournament
टी-20 वर्ल्डकप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्वकप के पूरे शेड्यूल का एलान 21 जनवरी को किया जाएगा। टी-20 वर्ल्डकप के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से यह जानकारी दी गई है। टी-20 वर्ल्डकप के ट्विटर हैंडल से लिखा गया। 21/01/2022 आईसीसी पुरुष विश्व कप ऑस्ट्रेलिया 2022 का फिक्सचर आ रहा है। इसके साथ ही एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें पिछले विश्वकप की कई बेहतरीन पल दिखाए गए। इस वीडियो के अंत में भी बताया गया कि 21 जनवरी को टी-20 वर्ल्डकप का पूरा शेड्यूल जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन
आईसीसी टी-20 विश्व कप 2022 का आयोजन 16 अक्तूबर से 13 नवंबर के बीच किया जाएगा। इस आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी ऑस्ट्रेलिया को दी गई है। ऑस्ट्रेलिया के सात मैदानों में इस टूर्नामेंट के सभी मैच खेले जाएंगे। ये सात मैदान एडिलेड, ब्रिसबेन, गीलॉन्ग, होबार्ड, पर्थ, मेलबर्न और सिडनी हैं। 

खिताब बचाने उतरेगी कंगारू टीम
2022 टी-20  विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया की टीम खिताब बचाने की इरादे से मैदान में उतरेगी। 2021 में यूएई में आयोजित टी-20 विश्वकप में ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार यह आईसीसी टूर्नामेंट जीता। फाइनल मैच में कंगारू टीम ने न्यूजीलैंड को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। पहले इस टूर्नामेंट का आयोजन 2020 में होना था, लेकिन कोरोना महामारी की वजह से इसे टालना पड़ा था। बाद में इसकी मेजबानी बीसीसीआई को दी गई, लेकिन भारत में भी कोरोना के मामले बढ़ गए। अंत में यूएई में 2021 वर्ल्डकप का आयोजन हुआ। 

वेस्टइंडीज दो बार यह खिताब जीतने वाली एकमात्र टीम
वेस्टइंडीज एकमात्र टीम है, जिसने टी-20 वर्ल्डकप का खिताब दो बार अपने नाम किया है। इस टूर्नामेंट की शुरुआत 2007 में हुई थी और भारत ने पहला संस्करण जीता था। इसके बाद पाकिस्तान, श्रीलंका, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड ने यह टूर्नामेंट जीता, लेकिन कोई भी टीम दूसरी बार यह खिताब अपने नाम नहीं कर सकी। सिर्फ वेस्टइंडीज ने 2012 के बाद 2016 में भी यह खिताब अपने नाम किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed