फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup unrealistic and unlikely this year says Cricket Australia chairman

इस साल वर्ल्ड T-20 होना असंभव, कोरोना महामारी के बीच 16 टीमों को ऑस्ट्रेलिया लाना कठिन

Tue, 16 Jun 2020 06:35 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Tue, 16 Jun 2020 06:35 PM IST
विज्ञापन
T20 World Cup unrealistic and unlikely this year says Cricket Australia chairman
2007 में हुए पहले टी-20 विश्व को भारतीय टीम ने अपने नाम किया था - फोटो : सोशल मीडिया

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के चेयरमैन अर्ल एडिंग्स ने मंगलवार को स्वीकार किया कि कोरोना वायरस महामारी के बीच इस साल टी-20 विश्व कप का आयोजन 'अवास्तविक' है क्योंकि 16 टीमों का यहां आ पाना संभव नहीं होगा।

विज्ञापन


अक्तूबर-नवंबर में होने वाले टूर्नामेंट के बारे में आईसीसी को फैसला लेना है। कोरोना महामारी के कारण कई देशों में यात्रा पाबंदियां लागू हैं। एडिंग्स ने वीडियो कॉन्फ्रेंस में कहा, 'मैं तो यही कहूंगा कि यह मुश्किल है। 16 टीमों को ऑस्ट्रेलिया लाना आसान नहीं जबकि कई देशों में कोरोना महामारी का प्रकोप जारी है।'
विज्ञापन


आईसीसी ने पिछले सप्ताह बोर्ड की बैठक के बाद इस टूर्नामेंट पर फैसला एक महीने के लिए टाल दिया था। ऐसी अटकलें हैं कि टूर्नामेंट स्थगित हो सकता है और उस समय आईपीएल कराया जाएगा। ऑस्ट्रेलिया में हालांकि महामारी पर काबू पा लिया गया है। यहां सात हजार से अधिक मामले आए थे और 6000 से अधिक लोग स्वस्थ हो चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed