फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022: India Qualifies for Semi-finals of WC after South Africa Loss against Netherlands

T20 World cup: सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया, पाकिस्तान-बांग्लादेश में जो जीता उसका टिकट पक्का

Sun, 06 Nov 2022 10:55 AM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Sun, 06 Nov 2022 10:55 AM IST
सार

India in Semi-Finals T20 World Cup 2022: दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान की टीम की उम्मीदें जाग गई हैं। वह अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए उसे बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम सुपर-12 मैच में जीत हासिल करनी होगी।

विज्ञापन
T20 World Cup 2022: India Qualifies for Semi-finals of WC after South Africa Loss against Netherlands
रोहित शर्मा और विराट कोहली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीदरलैंड के खिलाफ रविवार (छह नवंबर) को दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच गई है। वह ग्रुप-2 से अंतिम-4 में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। टीम इंडिया के चार मैच में छह अंक हैं। अब भारत अगर जिम्बाब्वे के खिलाफ हार भी जाता है तो भी वह सेमीफाइनल में खेलेगा। हारने की स्थिति में वह ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहेगा। अगर मैच जीत लेता है तो शीर्ष पर रहेगा। दक्षिण अफ्रीका को नीदरलैंड ने सुपर-12 में उसके अंतिम मैच में 13 रन से हरा दिया। अफ्रीकी टीम एक बार फिर से आईसीसी टूर्नामेंट में चोकर्स साबित हुई। वह ग्रुप में लगातार अच्छा खेल रही थी, लेकिन अंतिम मैच में बड़े टूर्नामेंट का दबाव नहीं झेल पाई।
विज्ञापन


भारत का टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन
साल नतीजा
2007 फाइनल जीता
2009 सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे
2010 सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे
2012 सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे
2014 फाइनल में हारे
2016 सेमीफाइनल में हारे
2021 सेमीफाइनल में नहीं पहुंचे
2022 सेमीफाइनल में पहुंच गए

 




दक्षिण अफ्रीका की हार के बाद पाकिस्तान की टीम की उम्मीदें जाग गई हैं। वह अब सेमीफाइनल में पहुंच सकता है। इसके लिए उसे बांग्लादेश के खिलाफ अपने अंतिम सुपर-12 मैच में जीत हासिल करनी होगी। अगर पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती है तो फाइनल में एक बार फिर भारत और पाकिस्तान का मैच देखने को मिल सकता है। आइए जानते हैं कैसे भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 विश्व कप का फाइनल मैच हो सकता है।

IND vs ZIM Melbourne Weather: क्या भारत-जिम्बाब्वे मैच के दौरान मेलबर्न में बारिश होगी? ऐसा रहेगा मौसम का हाल
विज्ञापन
विज्ञापन

अगर ग्रुप-बी से भारत और पाकिस्तान की टीम सेमीफाइनल में पहुंचती हैं तो भारत का मैच इंग्लैंड और पाकिस्तान का मैच न्यूजीलैंड के साथ हो सकता है। दोनों टीमें अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतकर फाइनल में एक बार फिर आमने-सामने हो सकती हैं।
विज्ञापन

KL Rahul Athiya Shetty: गर्लफ्रेंड अथिया के बर्थडे पर केएल राहुल ने शेयर की रोमांटिक तस्वीर, लिखी यह बात

पहले ग्रुप से इंग्लैंड और न्यूजीलैंड सेमीफाइनल में पहुंचे
पहले ग्रुप में इंग्लैंड और न्यूजीलैंड की टीम सेमीफाइनल में पहुंच चुकी हैं। न्यूजीलैंड ने पांच में से तीन मैच जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इस टीम के पास सात अंक थे और रन रेट +2.113 का था। न्यूजीलैंड सुपर-12 राउंड में अपने ग्रुप में पहले स्थान पर रहकर सेमीफाइनल में पहुंची। वहीं, इंग्लैंड ने भी पांच में से तीन मैच जीते और एक मैच बारिश की भेंट चढ़ गया। इंग्लैंड के पास भी सात अंक थे और इस टीम का रन रेट +0.473 का है। ऑस्ट्रेलिया के पास भी सात अंक थे, लेकिन इस टीम का रन रेट -0.173 का था और मेजबान टीम सेमीफाइनल में जगह नहीं बना पाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed