फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup should not be postponed in haste says Misbah ul Haq

भारत से टी-20 विश्व कप गंवाने वाले पूर्व पाक कप्तान और कोच मिसबाह-उल-हक ने क्या कहा?

Mon, 25 May 2020 07:19 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Mon, 25 May 2020 07:19 AM IST
विज्ञापन
T20 World Cup should not be postponed in haste says Misbah ul Haq
- फोटो : social Media

पाकिस्तान के मुख्य कोच और चीफ सिलेक्टर मिसबाह उल हक ने कहा है कि अधिकारियों को जल्दबाजी में टी-20 वर्ल्ड कप को स्थगित नहीं करना चाहिए, उन्होंने कहा कि घातक कोरोना वायरस के बाद स्थिति जब सामान्य होगी तो दर्शकों को दिखाने के लिए यह शानदार आयोजन होगा।

विज्ञापन


पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मिसबाह ने कहा कि हालांकि मौजूदा परिस्थितियों के कारण यात्रा और ठहरने जैसी चीजें बहुत बड़ी चुनौती है लेकिन अधिकारियों को निर्णय लेने से पहले पर्याप्त विचार-विमर्श करना चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने यूट्यूब चैनल क्रिकेटबाज से कहा, 'लॉजिस्टिक्स के हिसाब से 16 टीमों की मेजबानी करना आसान नहीं होगा, लेकिन अधिकारियों को कोई भी निर्णय लेने से पहले एक महीने या उससे अधिक समय का इंतजार करना चाहिए।'
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'हर कोई टी-20 विश्व कप देखना चाहता है। एक बार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जब गतिविधियां फिर से शुरू होंगी तो क्रिकेट के लिए यह सबसे अच्छी चीज होगी।'


वैसे मिसबाह आज भी वह मंजर नहीं भूल सकते, जब 2007 में दक्षिण अफ्रीका की सरजमीं पर हुआ पहला विश्व कप उन्होंने भारतीय टीम को सजा कर दे दिया था। मैच पाकिस्तान की ओर था, लेकिन इस पूर्व कप्तान के एक खराब शॉट ने सारा खेल बिगाड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed