फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Shoaib Akhtar said Team India seems divided, some players are against Virat Kohli

T20 World Cup: शोएब अख्तर बोले- बंटी हुई नजर आ रही है टीम इंडिया, विराट कोहली के खिलाफ हैं कुछ खिलाड़ी

Tue, 02 Nov 2021 07:50 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 02 Nov 2021 07:50 PM IST
सार

शोएब ने टीम इंडिया की आलोचना को लेकर कहा कि यह सही है। टीम की आलोचना बिलकुल होनी चाहिए। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब क्रिकेट खेला।

विज्ञापन
T20 World Cup: Shoaib Akhtar said Team India seems divided, some players are against Virat Kohli
शोएब अख्तर और विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

पाकिस्तान के पूर्व क्रिकेटर शोएब अख्तर ने टीम इंडिया को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारतीय टीम में बंटवारा नजर आ रहा है। इसी का असर टीम के परफॉर्मेंस पर भी पड़ा है। शोएब का यह बयान भारत के लगातार दो मैचों में हार के बाद सामने आया है। टीम इंडिया पाकिस्तान और न्यूजीलैंड से हारकर टी-20 विश्व कप से बाहर होने की दहलीज पर खड़ी है।
विज्ञापन


शोएब ने स्पोर्ट्स वेबसाइट स्पोर्टसकीड़ा के साथ बातचीत में कहा कि जो हालत टीम इंडिया की अभी है, उससे ऐसा लगता है कि टीम दो भागों में बंट गई है। एक खेमा विराट के समर्थन में है, वहीं दूसरा खेमा उनके खिलाफ है। टीम में इस बंटवारे का असर दिख रहा है। 
विज्ञापन


शोएब ने कहा- मुझे पता नहीं क्यों ऐसा ही महसूस हो रहा है। मुझे यह नहीं पता कि ऐसा क्यों हो रहा है। बतौर कप्तान विराट का आखिरी टी-20 विश्व कप है, शायद इस वजह से भी ये बंटवारा हो सकता है। ऐसा भी हो सकता है कि विराट ने कुछ गलत फैसले लिए हों, इस वजह से भी टीम के अंदर बातचीत चल रही हो। हम सब जानते हैं विराट एक महान क्रिकेटर हैं और हमें उनकी इज्जत करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शोएब ने टीम इंडिया की आलोचना को लेकर कहा कि यह सही है। टीम की आलोचना बिलकुल होनी चाहिए। टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड के खिलाफ खराब क्रिकेट खेला। टीम का ऐटिट्यूड ठीक नहीं था। टॉस हारने के बाद ही उनके कंधे झुक गए थे। मैच से पहले इस तरह का बर्ताव से आपको टीम का पता चल जाता है।

पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद टीम इंडिया की खूब आलोचना हो रही है। टी-20 विश्व कप शुरू होने से पहले कई लोग भारतीय टीम को टूर्नामेंट जीतने का फेवरेट बता रहे थे। कई फैंस की उम्मीदों को झटका लगा है। न्यूजीलैंड के खिलाफ हारने के बाद कोहली ने कहा था कि टीम ने मैदान पर साहस नहीं दिखाया। 


अब टीम इंडिया सेमीफाइनल में पहुंचने की दौड़ से बाहर नजर आ रही है। टीम को पहले उन्हें अपने बाकी बचे तीनों मैच बड़े अंतर से जीतने होंगे। साथ ही यह भी उम्मीद करनी होगी कि अफगानिस्तान न्यूजीलैंड को हरा दे। भारत और अफगानिस्तान बुधवार को अबू धाबी में भिड़ेंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed