{"_id":"634be693617fd0545e64802b","slug":"t20-world-cup-sachin-tendulkar-and-sehwag-praised-namibia-for-defeating-sri-lanka-wasim-jaffer-share-memes","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने की नामीबिया की तारीफ, श्रीलंका को हराने पर कहा- नाम याद रखना","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग ने की नामीबिया की तारीफ, श्रीलंका को हराने पर कहा- नाम याद रखना
Sun, 16 Oct 2022 04:40 PM IST
रोहित राज
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, गीलॉन्ग (ऑस्ट्रेलिया)

Published by: रोहित राज
Updated Sun, 16 Oct 2022 04:40 PM IST
सार
नामीबिया ने 20 ओवर में सात ओवर में 163 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 108 रनों पर सिमट गई। बड़ी हार के कारण श्रीलंका का नेट रनरेट पहले ही मैच के बाद -2.750 है।
विज्ञापन
नामीबिया और श्रीलंका
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नामीबिया ने टी20 वर्ल्ड कप के पहले मैच में एशियाई चैंपियन श्रीलंका को हराकर बड़ा उलटफेर कर दिया। उसने ऑस्ट्रेलिया के गीलॉन्ग में रविवार (16 अक्तूबर) को खेले गए मुकाबले में श्रीलंका को 55 रन से हराया। नामीबिया के इस प्रदर्शन से महानतम बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंद्र सहवाग भी काफी खुश हुए। सचिन ने तो इतना तक कह दिया कि नामीबिया का नाम याद रखना।
सचिन ने अपने ट्वीट में लिखा, ''नामीबिया ने आज क्रिकेट जगत को बता दिया है…नाम याद रखना!'' नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरैस्मस ने तेंदुलकर के इस ट्वीट को रिट्वीट किया। उन्होंने लिखा- नाम याद रखना!'' नामीबिया ने 20 ओवर में सात ओवर में 163 रन बनाए। जवाब में श्रीलंका की टीम 19 ओवर में 108 रनों पर सिमट गई।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2022: रोहित को हैरान करने वाले 11 साल के गेंदबाज का बयान- अंदर आती यॉर्कर मेरी पसंदीदा गेंद
विज्ञापन
नामीबिया की इस जीत पर सहवाग ने ट्वीट कर कहा, ''नामीबिया- नाम तो सुना ही होना।'' वहीं, उनके साथ खेल चुके वसीम जाफर ने एक मीम शेयर किया। इस हार के बाद श्रीलंका के सुपर-12 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है। बड़ी हार के कारण उसका नेट रनरेट पहले ही मैच के बाद -2.750 है। अब इसमें सुधार करने के लिए उसे आगे के मैचों में बड़े अंतर से जीत हासिल करनी होगी।
ये भी पढ़ें: SL vs NAM: टी20 विश्व कप के पहले मैच में बड़ा उलटफेर, नामीबिया ने एशियाई चैंपियन श्रीलंका को 55 रन से हराया
खराब शुरुआत से उबरते हुए नामीबिया ने आखिरी पांच ओवरों में 68 रन बनाए। जेजे स्मिट और जैन फ्रीलिंक ने शानदार बल्लेबाजी की। इस मैच में नामीबिया ने तीन विकेट 35 रन के स्कोर पर गंवा दिए थे, लेकिन मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को अच्छे स्कोर तक पहुंचाया। फ्रीलिंक ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए और जेजे स्मिट 31 रन की पारी खेली। श्रीलंका के लिए प्रमोद मदुशन ने दो विकेट लिए। बाकी सभी गेंदबाजों को एक-एक विकेट मिला।

Take a bow Namibia 🙌🏽👏🏽 #SLvsNAM #T20WorldCup pic.twitter.com/y8jySVWghZ
— Wasim Jaffer (@WasimJaffer14) October 16, 2022