फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Ricky Ponting's top five World T20I players features Two Indian Players Hardik Pandya Bumrah

T20 World Cup: रिकी पोंटिंग की नजरों में मौजूदा समय में ये पांच खिलाड़ी हैं बेस्ट, इनमें दो भारतीय, जानें

Mon, 05 Sep 2022 07:59 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 05 Sep 2022 07:59 PM IST
सार

आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में पोंटिंग को विश्व टी20 इंटरनेशनल टीम के लिए पहले पांच खिलाड़ियों का चयन करने के लिए कहा गया था। इन पांच खिलाड़ियों में पोंटिंग ने एक भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं चुना है।

विज्ञापन
T20 World Cup: Ricky Ponting's top five World T20I players features Two Indian Players Hardik Pandya Bumrah
रिकी पोंटिंग की नजरों में मौजूदा समय के टॉप टी-20 प्लेयर्स - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी हॉल ऑफ फेमर ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग ने अपनी वर्ल्ड टी-20 इंटरनेशनल टीम के लिए पांच खिलाड़ियों का चयन किया है। पोंटिंग का मानना है कि उनकी टीम में ये पांच खिलाड़ी होंगे ही और मौजूदा समय में ये दुनिया के बेस्ट प्लेयर हैं। पोंटिंग खुद व्हाइट बॉल क्रिकेट के महान खिलाड़ी रह चुके हैं। वह ऑस्ट्रेलिया के पहले टी-20 कप्तान भी थे। अपने पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में पोंटिंग ने 55 गेंदों में 98 रन की नाबाद मैच विनिंग पारी खेली थी। 
विज्ञापन

आईसीसी रिव्यू के हालिया एपिसोड में पोंटिंग को विश्व टी20 इंटरनेशनल टीम के लिए पहले पांच खिलाड़ियों का चयन करने के लिए कहा गया था। इन पांच खिलाड़ियों में पोंटिंग ने एक भी ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को नहीं चुना है। इस लिस्ट में दो भारतीय और एक-एक अफगानिस्तान, पाकिस्तान और इंग्लैंड का खिलाड़ी है। आइए जानते हैं पोंटिंग ने किन पांच खिलाड़ियों को चुना है और क्यों चुना है...
विज्ञापन
विज्ञापन

1. राशिद खान (अफगानिस्तान)

T20 World Cup: Ricky Ponting's top five World T20I players features Two Indian Players Hardik Pandya Bumrah
राशिद खान - फोटो : twitter@T20WorldCup
पोंटिंग कहते हैं- पांच खिलाड़ी चुनना आसान होता है, लेकिन उन्हें एक से पांच के क्रम में रखने की कोशिश करना थोड़ा मुश्किल हो जाता है। मैं राशिद खान को पहले नंबर पर रखूंगा। इसका कारण यह है कि वह एक शानदार खिलाड़ी हैं। आईपीएल में अगर खिलाड़ियों की सैलरी कैप नहीं होती तो शायद राशिद सबसे महंगे खिलाड़ी होते।

मैंने उन्हें उनकी निरंतरता, लंबे समय तक उनकी विकेट लेने की क्षमता के लिए नंबर एक पर रखा है। टी-20 में उनका इकोनॉमी रेट भी शानदार है। जब आप किसी भी उस टीम के खिलाफ खेल रहे होते हैं, जिसमें राशिद होते हैं तो शायद उस रात आपको कम नींद आती है।
विज्ञापन

2. बाबर आजम (पाकिस्तान)

T20 World Cup: Ricky Ponting's top five World T20I players features Two Indian Players Hardik Pandya Bumrah
बाबर आजम - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग कहते हैं- बाबर आजम को मैं दूसरे नंबर पर रखूंगा। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि टी-20 में वह पिछले काफी समय से नंबर एक बल्लेबाज हैं। वह इसके लायक हैं। बाबर का रिकॉर्ड बोलता है। उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में पाकिस्तानी टीम के लिए अच्छा प्रदर्शन किया है और खूब रन बनाए हैं। 

3. हार्दिक पांड्या (भारत)

T20 World Cup: Ricky Ponting's top five World T20I players features Two Indian Players Hardik Pandya Bumrah
हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग ने कहा- जिस तरह के फॉर्म में हार्दिक पांड्या हैं, वह मेरे तीसरे नंबर के खिलाड़ी होंगे। उन्हें नजरअंदाज करना काफी मुश्किल है। आईपीएल में हार्दिक का प्रदर्शन शानदार रहा था। उन्हें वापस से गेंदबाजी करते देखना कुछ ऐसा है, जिसको लेकर मैं पहले थोड़ा चिंतित था। उन्हें गंभीर रूप से बैक इंजरी थी। इससे उनके प्रदर्शन पर असर पड़ा था। हालांकि, अब वह वापस से गेंदबाजी कर रहे हैं और 140 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंक रहे हैं। ऐसा वह चार पांच साल पहले कर रहे थे। साथ ही उनकी बल्लेबाजी में भी निखार आया है।

पोंटिंग ने कहा- हार्दिक खेल को बेहतर ढंग से समझता है और वह अपने खेल को पहले से बेहतर समझता है। अभी वह शायद टी-20 क्रिकेट में दुनिया का सर्वश्रेष्ठ ऑलराउंडर हैं। वनडे में भी उनमें नंबर वन बनने की पूरी क्षमता है।

4. जोस बटलर (इंग्लैंड)

T20 World Cup: Ricky Ponting's top five World T20I players features Two Indian Players Hardik Pandya Bumrah
जोस बटलर - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग ने कहा- मुझे जोस बटलर को चुनना ही थी। जब आप उनके खिलाफ कोचिंग कर रहे होते हैं, तो आप बस इतना जानते हैं कि उसके पास कुछ ऐसे शॉट्स हैं जो बहुत से अन्य खिलाड़ियों के पास नहीं हैं। इसके साथ ही बटलर द्वारा कम समय में खेल को आगे ले जाने की क्षमता भी गजब की है। टी-20 वर्ल्ड कप टूर्नामेंट में इंग्लैंड के लिए वह यही करते दिखेंगे। वह इस साल आईपीएल के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों में से एक थे। उन्होंने चार शतक लगाए, जो कि शानदार थे। उनकी बल्लेबाजी पिछले एक-दो वर्षों में दूसरे स्तर पर चली गई।

5. जसप्रीत बुमराह (भारत)

T20 World Cup: Ricky Ponting's top five World T20I players features Two Indian Players Hardik Pandya Bumrah
जसप्रीत बुमराह - फोटो : सोशल मीडिया
पोंटिंग ने कहा- पांचवें नंबर पर जसप्रीत बुमराह रखूंगा। वह शायद इस समय दुनिया में टेस्ट क्रिकेट, वनडे क्रिकेट और टी-20 क्रिकेट में सबसे बेहतरीन गेंदबाज हैं। वह नई गेंद के साथ शानदार गेंदबाजी करते हैं। भारतीय टीम मैनेजमेंट ऑस्ट्रेलिया में (टी-20 विश्व कप में) नई गेंद के साथ उन्हें एक ओवर देने के बारे में सोच सकता है। ऑस्ट्रेलिया में वह स्विंग करा सकते हैं। हालांकि, हर टीम डेथ ओवर्स के लिए एक स्पेशलिस्ट गेंदबाज की तलाश करती है, जो धीमी गेंद और बाउंसरों को उतनी ही विशेषज्ञता के साथ फेंक सके। बुमराह उसमें भी माहिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed