{"_id":"5db305e78ebc3e93bf3bdccf","slug":"t20-world-cup-qualifier-icc-suspends-three-players-from-bowling","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायरः ICC ने तीन गेंदबाजों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायरः ICC ने तीन गेंदबाजों को तत्काल प्रभाव से किया निलंबित
Fri, 25 Oct 2019 07:55 PM IST
मुकेश कुमार झा
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: मुकेश कुमार झा
Updated Fri, 25 Oct 2019 07:55 PM IST
विज्ञापन
ICC
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने सिंगापुर के सेलाडोर कुमार, स्कॉटलैंड के टॉम सोले और नाइजीरिया के एबियोडून अबियोये को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। टी-20 वर्ल्ड कप क्वलीफायर 2019 में उनका गेंदबाजी एक्शन असंवैधानिक था।
विज्ञापन
कुमार को सिंगापुर के मैच के दौरान 18 अक्तूबर को स्कॉटलैंड के खिलाफ मैच, सोले को 19 अक्तूबर को केन्या के खिलाफ स्कॉटलैंड के मैच में और अबोये को 21 अक्तूबर को कनाडा के खिलाफ नाइजीरिया के मैच के दौरान उनका गेंदबाजी एक्शन अवैध पाया गया था।
विज्ञापन
आईसीसी ने इवेंट में गेंदबाजी करने वाले खिलाड़ियों के वीडियो फुटेज को रिव्यू के लिए इवेंट पैनल के साथ साझा किया गया। इवेंट पैनल ने निष्कर्ष निकाला कि सभी तीन गेंदबाजों ने अवैध गेंदबाजी की है और इस तरह आर्टिकल के अनुच्छेद 6.7 के अनुसार, उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में गेंदबाजी से तुरंत निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
बहरहाल, जब तक खिलाड़ी आईसीसी द्वारा अनुमोदित परीक्षण केंद्र में अपने गेंदबाजी क्रियाओं के मूल्यांकन से गुजरते हैं, तब तक यह सस्पेंस बना रहेगा।