{"_id":"61678c223c75ae63d211fd76","slug":"t20-world-cup-pollard-said-sunil-narine-will-not-get-a-place-in-the-west-indies-team","type":"story","status":"publish","title_hn":"टी20 विश्व कप: पोलार्ड ने कहा- सुनील नारायण को वेस्टइंडीज की टीम में नहीं मिलेगी जगह","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
टी20 विश्व कप: पोलार्ड ने कहा- सुनील नारायण को वेस्टइंडीज की टीम में नहीं मिलेगी जगह
Thu, 14 Oct 2021 07:17 AM IST
देव कश्यप
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
Published by: देव कश्यप
Updated Thu, 14 Oct 2021 07:17 AM IST
सार
तैतीस वर्षीय नारायण ने यूएई चरण में आठ मैचों में 11 विकेट लिए हैं लेकिन उन्होंने अगस्त 2019 से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।
विज्ञापन
सुनील नारायण
- फोटो : twitter@IPL
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वेस्टइंडीज के कप्तान कीरोन पोलार्ड ने कहा कि आईपीएल में कोलकाता नाइटराइडर्स की तरफ से अच्छा प्रदर्शन करने के बावजूद स्पिनर सुनील नारायण को टी20 विश्व कप के लिए कैरेबियाई टीम में नहीं लिया जाएगा।
विज्ञापन
तैतीस वर्षीय नारायण ने यूएई चरण में आठ मैचों में 11 विकेट लिए हैं लेकिन उन्होंने अगस्त 2019 से अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है। इससे मौजूदा चैंपियन वेस्टइंडीज ने उन्हें विश्व कप के लिए टीम में नहीं रखा। टीम में बदलाव करने की आईसीसी की समयसीमा शुक्रवार को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
पोलार्ड ने कहा, ‘अगर मैं टीम में उनको शामिल नहीं करने के कारणों पर बात करता हूं तो इसे तोड़-मरोड़कर पेश किया जा सकता है। बेहतर है कि हम उन 15 खिलाड़ियों पर ध्यान दें तो जो अभी हमारे पास है। यह हमारे लिए अधिक महत्वपूर्ण है। हमें इस पर काम करना होगा कि क्या हम इन खिलाड़ियों के साथ अपने खिताब का बचाव कर सकते हैं।
विज्ञापन
मैं इस पर टिप्पणी नहीं करना चाहता। इस पर काफी कुुछ कहा जा चुका है। मुझे लगता है कि उनको टीम में शामिल नहीं करने के कारण तभी बता दिए गए थे। व्यक्तिगत तौर पर मैं नारायण को एक अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर से पहले अच्छा दोस्त मानता हूं। हम साथ में खेलते हुए बड़े हुए। वह विश्वस्तरीय क्रिकेटर है।’