{"_id":"6181deb031bf66515513f204","slug":"t20-world-cup-new-zealand-will-take-on-scotland-today-to-enter-the-semi-finals","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए आज स्कॉटलैंड से भिड़ेगी न्यूजीलैंड","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: सेमीफाइनल में प्रवेश करने के लिए आज स्कॉटलैंड से भिड़ेगी न्यूजीलैंड
Wed, 03 Nov 2021 06:28 AM IST
Kuldeep Singh
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
Published by: Kuldeep Singh
Updated Wed, 03 Nov 2021 06:28 AM IST
सार
पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद केन विलियम्सन की टीम ने भारत को आठ विकेट से हराकर वापसी की। न्यूजीलैंड टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बाकी तीनों मैच जीतने होंगे।
विज्ञापन
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : ट्विटर @NZStuffSport
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत को हराने के बाद आत्मविश्वास से ओतप्रोत न्यूजीलैंड टीम टी20 विश्व कप ग्रुप दो के सुपर 12 मुकाबले में बुधवार को स्कॉटलैंड को हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश का अपना दावा मजबूत करने के इरादे से उतरेगी।
विज्ञापन
पहले मैच में पाकिस्तान से हारने के बाद केन विलियम्सन की टीम ने भारत को आठ विकेट से हराकर वापसी की। न्यूजीलैंड टीम को अंतिम चार में पहुंचने के लिए बाकी तीनों मैच जीतने होंगे तो वह कोई कोताही नहीं बरत सकती।
विज्ञापन
रनरेट बेहतर करने के लिए उसकी नजरें धमाकेदार अंदाज में जीत दर्ज करने पर लगी होंगी। पाकिस्तान और भारत जैसी मजबूत टीमों से उसके मुकाबले हो चुके हैं और स्कॉटलैंड तथा नामीबिया कमोवेश कमजोर प्रतिद्वंद्वी हैं। अफगानिस्तान की टीम से उसे जरूर कड़ी चुनौती मिल सकती है। मैच दोपहर 3.30 बजे से शुरू होगा।
विज्ञापन