फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: MS Dhoni brought in to handle dressing room rift between three senior players and Virat Kohli- Report

टी-20 विश्व कप: रिपोर्ट में दावा- विराट का इन तीन खिलाड़ियों से चल रहा मतभेद, इसलिए मेंटर बनाए गए धोनी

Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Wed, 29 Sep 2021 10:15 PM IST
सार

यह पूरा विवाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद शुरु हुआ है। कोहली ने मैच के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों के मैच के प्रति रवैये को लेकर बोर्ड से शिकायत की थी। पढ़िए...

विज्ञापन
T20 World Cup: MS Dhoni brought in to handle dressing room rift between three senior players and Virat Kohli- Report
टीम इंडिया के ड्रेसिंग रूम में विवाद? - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टीम इंडिया में चल रहा मतभेद अब खुल कर सामने आ गया है। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि विराट कोहली और टीम के कुछ खिलाड़ियों के बीच कुछ ठीक नहीं चल रहा था। इसी को ठीक करने के लिए पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को मेंटर के तौर पर टीम में लाया गया है। हम आपको बता रहे हैं कि ऐसा क्या हुआ कि धोनी अचानक से बतौर स्टाफ ही सही, लेकिन टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल हो गए। 
विज्ञापन



 

धोनी को इसलिए शामिल किया गया
इनसाइड स्पोर्ट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक, धोनी को सिर्फ मेंटर के तौर पर नहीं, बल्कि टीम को एकजुट करने के लिए लाया गया है। सूत्रों का कहना था कि भारतीय टीम के ड्रेसिंग रूम में मतभेद काफी बढ़ गए थे। बीसीसीआई के लिए इसको संभाल पाना मुश्किल हो रहा था और उन्हें चिंता थी कि मतभेद की वजह से टी-20 विश्व कप में टीम का प्रदर्शन गिर न जाए। 

खिलाड़ियों ने बोर्ड से की थी शिकायत
बीसीसीआई के सूत्रों के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि टीम के कई खिलाड़ी कप्तान विराट कोहली को लेकर बोर्ड से शिकायत कर रहे थे। बीसीसीआई के सीनियर अधिकारियों को लगा कि धोनी जैसा व्यक्ति ही इस मतभेद को सुलझा सकता है, क्योंकि टीम के सभी खिलाड़ियों में उनके प्रति सम्मान है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

टेस्ट चैंपियनशिप के बाद शुरु हुआ विवाद
दरअसल, यह पूरा विवाद न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के बाद शुरु हुआ है। कोहली ने मैच के बाद कई सीनियर खिलाड़ियों के मैच के प्रति रवैये को लेकर बोर्ड से शिकायत की थी। इसमें चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे और रविचंद्र अश्विन जैसे खिलाड़ी शामिल है। इसके बाद उपकप्तान रहाणे ने बोर्ड सचिव जय शाह से कहा था कि टीम के कुछ खिलाड़ी खुश नहीं हैं। 

कोहली के खराब फॉर्म ने इस मामले को और उलझा दिया। माना जा रहा है कि कोहली का खराब फॉर्म में होकर दूसरे खिलाड़ियों को लेकर शिकायत करना बाकी सीनियर खिलाड़ियों को नागवार गुजरा। उनका मानना था कि कोहली का खराब फॉर्म ही उनके खराब फैसले के लिए जिम्मेदार है।
विज्ञापन

अश्विन को नहीं मिला कोहली का समर्थन
इसके बाद बोर्ड ने खिलाड़ियों से बातचीत कर मामले को सुलझाने की कोशिश भी की, लेकिन सफल नहीं हुए। टेस्ट चैंपियनशिप के बाद कोहली ने अश्विन को इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी मौका नहीं दिया था। रिपोर्ट में बताया गया है कि हेड कोच रवि शास्त्री भी अश्विन को टीम में लेने के पक्ष में थे, लेकिन कोहली रवींद्र जडेजा को ही खिलाना चाहते थे। 

टेस्ट सीरीज के बाद टी-20 विश्व कप के लिए चुनी गई टीम में कोहली युजवेंद्र चहल को शामिल करना चाहते थे। वहीं, रोहित शर्मा ने अश्विन को शामिल करने का समर्थन किया था। इस फैसले से कोहली खुश नहीं थे।

 

कोहली ने टी-20 की कप्तानी छोड़ने का एलान किया
टी-20 विश्व कप के लिए टीम चुने जाने से पहले रिपोर्ट आई थी कि कोहली कप्तानी छोड़ने पर विचार कर रहे हैं। बोर्ड ने हालांकि, इस रिपोर्ट को खारिज कर दिया, लेकिन कोहली ने पिछले हफ्ते टी-20 में भारतीय टीम की कप्तानी छोड़ने का एलान कर दिया। यह दर्शाता है कि मामला बीसीसीआई के हाथों से निकल चुका है और वह जल्द से जल्द इसे सुलझाना चाहते हैं।

 

धोनी को लेकर सबके दिल में सम्मान
यही वजह है कि धोनी को इस काम के लिए सबसे बेहतर उपाय माना गया। बोर्ड चाहता है कि खिलाड़ियों और कप्तान के बीच हुए मनमुटाव को खत्म किया जाए। बोर्ड को उम्मीद है कि धोनी जैसे सम्मानित व्यक्ति के रहने से ड्रेसिंग रूम फिर से ठीक हो जाएगा। अब यह देखने वाली बात होगी कि ऐसा होता है या नहीं। 

 

बतौर टी-20 कप्तान कोहली का आखिरी विश्व कप
बतौर टी-20 कप्तान कोहली का यह पहला और आखिरी विश्व कप होगा। ऐसा बताया जा रहा है कि कोहली वनडे की कप्तानी छोड़ने पर भी विचार कर रहे हैं। ऐसा नहीं हुआ तो बीसीसीआई उन्हें कप्तानी छोड़ने को भी कह सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed