फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup ICC said organizing T20 World Cup every two years is beneficial

T20 World Cup: आईसीसी ने कहा हर दो साल में टी-20 विश्वकप का आयोजन फायदेमंद

Tue, 23 Nov 2021 12:25 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 23 Nov 2021 12:25 AM IST
सार

आईसीसी का कहना है कि हर दो साल में टी-20 विश्वकप का आयोजन होने से क्रिकेट को फायदा हो रहा है। इससे वैश्विक स्तर पर क्रिकेट की लोकप्रियता बढ़ रही है। 
 

विज्ञापन
T20 World Cup ICC said organizing T20 World Cup every two years is beneficial
टी-20 वर्ल्डकप 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईसीसी ने कहा कि दो साल का टी20 विश्व कप चक्र विकेट के विकास के लिए अच्छा है क्योंकि सभी सदस्य यह प्रारूप खेलते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पिछले सप्ताह 2024 से 2031 के बीच आईसीसी टूर्नामेंटों का ऐलान किया जिसमें हर साल एक टूर्नामेंट खेला जाएगा। आईसीसी के सीईओ ज्यौफ अलार्डिस ने कहा,‘अलग-अलग प्रारूप में अलग-अलग टूर्नामेंट खेले जाने हैं। हर दो साल में टी20 विश्व कप कराने का फैसला अच्छा है क्योंकि सभी सदस्य इस प्रारूप को खेलते हैं। 
विज्ञापन


यह क्रिकेट के विकास के लिए अच्छा रहेगा। यूएई और ओमान में हाल ही में हुआ टूर्नामेंट पांच साल में पहला था। आजकल इतना टी20 क्रिकेट खेला जा रहा है और हमारे इतने सदस्य इसे खेलते हैं कि यह अंतराल लंबा था। हम दो साल में एक बार इसे कराना चाहते हैं।’ आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बारे में उन्होंने कहा कि यह काफी लोकप्रिय टूर्नामेंट है। छोटा भी है और वनडे प्रारूप में काफी रोचक भी। क्रिकेट विश्व कप के चार साल के चक्र के बीच में यह अच्छा टूर्नामेंट है।’
विज्ञापन


पाकिस्तान में 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी खेलने पर टीमों को नहीं होगी दिक्कत
आईसीसी को भरोसा है कि एक दशक से अधिक समय तक पाकिस्तान में खेलने को लेकर ऐतराज के बावजूद अब टीमों को चैंपियंस ट्रॉफी के लिए कोई परेशानी नहीं होगी। आईसीसी ने पिछले सप्ताह पाकिस्तान को 2025 चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी सौंपी थी। यह ट्रॉफी आखिरी बार 2017 में हुई थी। दो दशकों से अधिक समय के बाद पाकिस्तान में बड़े टूर्नामेंट की वापसी होगी। पिछली बार पाकिस्तान ने अपनी सरजमीं पर 1996 विश्व कप के रूप में आईसीसी टूर्नामेंट की मेजबानी की थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आईसीसी के अध्यक्ष ग्रेग बार्कले ने एक सवाल के जवाब में कहा,‘इसका जवाब हां है, हम अब तक जो देख रहे है उसकेमुताबिक बिल्कुुल हां (टीमें यात्रा करेंगी)। आईसीसी क्रिकेट आयोजन कई वर्षों के बाद पाकिस्तान में वापस आ रहा है। पिछले कुछ हफ्तों में जो हुआ उसे छोड़कर यह सब बिना किसी मुद्दे के आगे बढ़ा है।’ इस साल सितंबर में, न्यूजीलैंड और इंग्लैंड सुरक्षा चिंताओं के कारण पाकिस्तान दौरे पर खेली जाने वाली द्विपक्षीय सीरीज से  श्रृंखला हट गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed