फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Has Potential to Turn Around Women's Cricket feels australian Meg Lanning

ऑस्ट्रेलियाई कप्तान लैनिंग को भरोसा, विश्व कप में महिला क्रिकेट की तकदीर बदलने की क्षमता

Fri, 07 Feb 2020 07:58 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rajeev Rai Updated Fri, 07 Feb 2020 07:58 AM IST
विज्ञापन
T20 World Cup Has Potential to Turn Around Women's Cricket feels australian Meg Lanning
मेग लेनिंग - फोटो : ट्विटर

चार बार की चैंपियन ऑस्ट्रेलिया की कप्तान मैग लैनिंग का मानना है कि आगामी आईसीसी ट्वेंटी-20 विश्व कप में दुनिया भर में महिला क्रिकेट के भाग्य को बदलने की क्षमता है। ऑस्ट्रेलिया 21 फरवरी से आठ मार्च तक आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप की मेजबानी करेगा। लैनिंग ने कहा कि टूर्नामेंट को लेकर इतनी हाइप और चर्चाओं को देखते हुए लगता है कि इस टूर्नामेंट में महिला क्रिकेट में जान फूंकने की क्षमता है।

विज्ञापन


लैनिंग ने आईसीसी में अपने कॉलम में लिखा, ‘यह टूर्नामेंट दुनिया भर में महिलाओं के खेल के लिए सही मायने में टर्निंग प्वाइंट हो सकता है। इसको लेकर काफी बातें हो रही हैं, निश्चित रूप से मैंने अभी तक इतनी चर्चायें नहीं देखीं। इसलिए उम्मीद करते हैं कि यह सभी के लिए तैयार होने का संकेत है। ’ उन्होंने कहा, ‘उम्मीद है कि इस टूर्नामेंट से महिला क्रिकेट नई रफ्तार पकड़ेगा। ’
विज्ञापन


टी-20 विश्व कप सिडनी में ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच मुकाबले से शुरू होगा और लैनिंग ने कहा कि उनकी टीम का लक्ष्य आठ मार्च को होने वाले फाइनल में जगह बनाना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed