फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup Four big reason of Team India defeat pakistan new zealand

T20 World Cup: इन चार कारणों से बाहर हुई टीम इंडिया, सेमीफाइनल में भी नहीं पहुंच पाई टीम

Sat, 13 Nov 2021 12:26 PM IST
कुमार संभव Media Solutions Initiative
Media Solutions Initiative Published by: कुमार संभव Updated Sat, 13 Nov 2021 12:26 PM IST
सार

किसी ने कल्पना नहीं की थी कि सबकी पसंदीदा टीम इंडिया इस तरह से ग्रुप स्टेज से ही बाहर हो जाएगी। अहम बात यह है कि टीम इंडिया इस साल टी20 वर्ल्ड कप जीतने की प्रबल दावेदार थी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। 

विज्ञापन
T20 World Cup Four big reason of Team India defeat pakistan new zealand
टी20 वर्ल्ड में भारत का सफर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

By- Sky247 & Waqas Mustafa

विज्ञापन


टीम इंडिया यूएई और ओमान में चल रहे आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2021 से बाहर हो गई। इसमें कोई संदेह नहीं है कि भारतीय क्रिकेट टीम एक मजबूत क्रिकेट टीम है और उन्हें अपनी क्रिकेट पर गर्व है। भारतीय क्रिकेट टीम में कई प्रतिभाशाली खिलाड़ी जैसे विराट कोहली, रोहित शर्मा, केएल राहुल, जसप्रीत बुमरा और ऋषभ पंत हैं, जो अकेले पूरा मैच जिता सकते हैं।
चलिए जानते हैं कि टीम इंडिया ने कहां गलती कर दी? कहां वह मात खा गई?

1. आईपीएल और बॉयोबबल की थकान
टीम इंडिया की टी20 विश्व कप स्क्वाड ने आईपीएल मैच कोविड-19 के बबल के अंदर खेले, जो कि वर्ल्ड कप के दौरान भी जारी रहा। इसका मतलब यह था कि इंडियन टीम एक बॉयोबबल से दूसरे बबल में लगातार मूव कर रही थी। टीम के कई सदस्यों ने इस परिस्थिति की थकान और कठिनाई के बारे में बताया। इसके अलावा दो मेजर टूर्नामेंट एक ही साथ खेलना उन भारतीय खिलाड़ियों के फेवर में नहीं रहा, जो थके हुए नजर आ रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup Four big reason of Team India defeat pakistan new zealand
Sky247 - फोटो : Sky247
2. टीम इंडिया के मैचों का शेड्यूल
इंडिया का पहला मुकाबला 24 अक्टूबर को पुराने प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान के साथ था। दुर्भाग्यवश भारत को इस मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा और पाकिस्तान को 10 विकेट से बड़ी जीत मिली। विश्व कप में पाकिस्तान से भारत की यह पहली हार ही नहीं, बल्कि 10 विकेटों के बड़े मार्जिन के दृष्टिकोण से भी पहली हार थी। इस हार ने कहीं-न-कहीं टीम के आत्मविश्वास पर प्रहार किया, लेकिन न्यूजीलैंड के साथ दूसरा मुकाबला एक हफ्ते के लंबे इंतजार के बाद खेलना भी ज्यादा कारगर नहीं रहा। 

3. टीम सिलेक्शन भी जिम्मेदार
काफी लोग टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया के चुनाव को लेकर काफी हैरान थे। आईपीएल में टॉप परफॉर्मेंस करने वाले ऋतुराज गायकवाड़ (जिन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए), हर्शल पटेल (सबसे ज्यादा विकेट टेकर) और यजुवेंद्र चहल जैसे खिलाड़ी इंडिया के टी20 विश्व कप स्क्वाड में नहीं थे। इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने मुकाबले में एक बैलेंस्ड टीम को चुनाव। हालांकि, बहस करने वाली बात यह है कि रविचंद्रन अश्विन को भी प्लेइंग इलेवन का हिस्सा होना चाहिए था, क्योंकि उनके पास अनुभव और वैरायटी के साथ-साथ वह काबिलियत है, जो टीम इंडिया की बॉलिंग में आक्रामकता ला सकती थी। 
विज्ञापन

4.टॉस और अनावश्यक दबाव
मौजूद टी20 वर्ल्ड कप में टॉस ने भी अहम रोल निभाया। दूसरी पारी में ओस का फैक्टर होने के कारण टॉस जीतने वाली टीमों ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। इससे गेंदबाजों न सिर्फ को नई और सूखी गेंद से गेंदबाजी करने का मौका मिला, बल्कि ओस की वजह से पिच पर अच्छे से खेलने में भी मदद मिली। शाम के वक्त गेंदबाजों को गेंद पर ग्रिप बनाने में कठिनाई हुई। ऐसे में भारत अपने दोनों टॉस न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के विरुद्ध हार गया। हालांकि, इसे हार के एक कारण के रूप में नहीं माना जा सकता, क्योंकि दोनों ही टीमों को एक ही ग्राउंड और पिच पर खेलना था। दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों को इसका फेवर मिला। हमने इस टूर्नामेंट के परिणामों में देखा कि दूसरी पारी में बैटिंग करने वाली टीमों ने ही ज्यादातर मुकाबले जीते। 

यह वर्ल्ड कप कैंपेन टीम इंडिया के लिए बहुत बुरा रहा, लेकिन अभी सब कुछ खत्म नहीं हुआ। भारत में प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की भरमार है, जो ऑस्ट्रेलिया में होने वाले साल 2022 के टी20 वर्ल्ड कप में मजबूती के साथ कमबैक करेगा। टीम इंडिया ने आईआईसी की सभी मेजर ट्रॉफियां जीती हैं। चाहें वह ओडीआई वर्ल्ड कप (दो बार), टी20 वर्ल्ड कप हो या चैम्पियंस ट्रॉफी हो। 
अपने नए कैप्टन और कोच के साथ हम यहीं उम्मीद करते हैं कि टीम इंडिया आने वाली सीरीज में न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने जीत की राह पर वापस आ जाए।

स्काई247 टी20 वर्ल्ड पर देख सकेंगे सीधा प्रसारण
Sky247.net क्रिकेट से जुड़ा एक उभरता हुआ ऑनलाइन प्लेटफॉर्म है, जहां आपको आईसीसी वर्ल्ड कप के अलावा अन्य खेलों से जुड़ी अहम खबरें आसानी से मिल सकती हैं। Sky247.net ने इससे पहले कई सारे ग्लोबल मैच इवेंट्स को होस्ट किया है, जैसे अबू धाबी टी-10, अबू धाबी ओडीआई सीरीज, अमीरात डी-20 , पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, टी20 मैच और पाकिस्तान प्रीमियर लीग सीजन 6 का सफलतापूर्वक प्रसारण किया है।

By- Sky247 & Waqas Mustafa
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed