फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup: Former India captain Sunil Gavaskar praised Dinesh Karthik, said – he should be included in the World Cup team

T-20 World Cup: भारत के पूर्व कप्तान ने की दिनेश कार्तिक की तारीफ, कहा- वर्ल्ड कप टीम में उन्हें शामिल किया जाना चाहिए

Tue, 19 Apr 2022 05:54 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Tue, 19 Apr 2022 05:54 PM IST
सार

कार्तिक ने बैंगलोर के लिए मैच फिनिशर का रोल बखूबी निभाया है। उन्होंने अब तक 32, 14, 44, सात, 34 और 66 रन की पारियां खेली हैं। इस दौरान कार्तिक का स्ट्राइक रेट 209.57 रहा है।

विज्ञापन
T20 World Cup: Former India captain Sunil Gavaskar  praised Dinesh Karthik, said – he should be included in the World Cup team
दिनेश कार्तिक - फोटो : twitter@IPL

विस्तार

भारत के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने दिनेश कार्तिक की तारीफ की है। उन्होंने कहा है कि कार्तिक को इस साल ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए टीम इंडिया में शामिल किया जाना चाहिए। कार्तिक फिलहाल अपने करियर के सबसे शानदार फॉर्म में हैं। उन्होंने अब तक आईपीएल 2022 में अपनी टीम रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए कई महत्वपूर्ण पारियां खेली हैं। 
विज्ञापन


कार्तिक ने बैंगलोर के लिए मैच फिनिशर का रोल बखूबी निभाया है। उन्होंने अब तक 32, 14, 44, सात, 34 और 66 रन की पारियां खेली हैं। इस दौरान कार्तिक का स्ट्राइक रेट 209.57 रहा है। वह छह में से पांच पारियों में नॉटआउट रहे हैं। इस सीजन अब तक कार्तिक का औसत 197.00 रहा है।
विज्ञापन

गावस्कर ने कहा- कार्तिक ने कहा है कि वह टी-20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का हिस्सा बनना चाहते हैं, तो इसमें क्या बुराई है। मैं बस इतना कह रहा हूं कि उनकी उम्र पर ध्यान नहीं दें। आपको यह ध्यान देना है कि वह टीम के लिए क्या नया कर रहे हैं। 

कार्तिक ने इस सीजन अब तक अपनी सर्वश्रेष्ठ पारी दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ खेली थी। तब उन्होंने 34 गेंदों पर 66 रन की नाबाद पारी खेली थी। कार्तिक ने दिल्ली के सबसे अनुभवी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान और खलील अहमद को टारगेट किया था। इसकी बदौलत बैंगलोर की टीम 189 रन बना पाई थी और 16 रन से मैच जीत लिया था।

गावस्कर ने कहा कि वह मैचों को अपने परफॉर्मेंस से बदल रहे हैं। वह अपनी टीम के लिए अहम योगदान दे रहे हैं। छठे और सातवें नंबर के बल्लेबाज को जो योगदान देना चाहिए, कार्तिक वही कर रहे हैं। टी-20 वर्ल्ड कप में उनकी ये क्षमता काम आ सकती है। इस साल टी-20 विश्व कप अक्तूबर-नवंबर में ऑस्ट्रेलिया में होना है। 

कार्तिक ने टीम इंडिया के लिए 26 टेस्ट, 94 वनडे और 32 टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। इस 36 साल के विकेटकीपर बल्लेबाज ने टीम इंडिया के लिए अपना आखिरी मैच 2019 में खेला था। तब सेमीफाइनल में टीम इंडिया को न्यूजीलैंड के खिलाफ शिकस्त मिली थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed