{"_id":"66746bc0c210da83ec0e0b7d","slug":"t20-world-cup-after-good-performance-against-afghanistan-suryakumar-yadav-says-he-just-supported-his-game-2024-06-20","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs AFG : सूर्यकुमार ने बताया किन ओवरों के बीच बल्लेबाजी का लेते हैं आनंद, अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा पचासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
IND vs AFG : सूर्यकुमार ने बताया किन ओवरों के बीच बल्लेबाजी का लेते हैं आनंद, अफगानिस्तान के खिलाफ जड़ा पचासा
Thu, 20 Jun 2024 11:20 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बारबाडोस
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Thu, 20 Jun 2024 11:20 PM IST
सार
दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और मैदान में चारों तरफ शॉट लगाकर 28 गेंद में 53 रन बनाते हुए भारत को आठ विकेट पर 181 रन तक पहुंचाया।
विज्ञापन
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : ICC/T20 World Cup
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अफगानिस्तान के खिलाफ बारबाडोस में खेले गए टी20 विश्व कप के सुपर आठ मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करने वाले भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने बताया कि वह किन ओवरों के बीच बल्लेबाजी करना पसंद करते हैं। दुनिया के नंबर एक टी20 अंतरराष्ट्रीय बल्लेबाज सूर्यकुमार ने अफगानिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की और मैदान में चारों तरफ शॉट लगाकर 28 गेंद में 53 रन बनाते हुए भारत को आठ विकेट पर 181 रन तक पहुंचाया। अपनी इस पारी के बाद सूर्यकुमार ने कहा कि वह सातवें ये 15वें ओवर के बीच बल्लेबाजी का आनंद लेते हैं।
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने बताया कि इन ओवरों के बीच वह बल्लेबाजी करने की अपनी भूमिका का आनंद लेते हैं जब क्षेत्ररक्षक मैदान में फैले होते हैं और विपक्षी गेंदबाज रन गति पर अंकुश लगाकर वापसी करने की कोशिश करते हैं। कप्तान रोहित शर्मा के आउट होने के बाद ऋषभ पंत और विराट कोहली ने 43 रन जोड़कर टीम को कुछ हद तक संभाला, लेकिन राशिद खान के दोहरे झटकों ने भारत का स्कोर तीन विकेट पर 62 रन कर दिया था। इसके बाद सूर्यकुमार ने उपकप्तान हार्दिक पांड्या के साथ मिलकर पारी को संभाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
सूर्यकुमार ने कहा, मैंने यही अभ्यास किया है, मुझे सात से 15 ओवर के बीच बल्लेबाजी करना पसंद है क्योंकि यह सबसे कठिन चरण होता है, जब विपक्षी गेंदबाज चीजों को नियंत्रित करने की कोशिश करते हैं। मुझे उस चरण में जिम्मेदारी लेना पसंद है, मैं इसका आनंद लेता हूं। जब कोहली आउट हुआ तो मैं तैयार हो गया। मैंने बस अपने खेल और अपनी प्रवृत्ति पर भरोसा किया। मैंने रोहित शर्मा के साथ बहुत क्रिकेट खेला है और अब उसकी कप्तानी में, वह मेरे खेल को समझता है। वह मेरा खेल जानता है, इसलिए वह आराम से बैठकर इसका आनंद लेता है।
सूर्यकुमार-हार्दिक की शानदार साझेदारी
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी लड़खड़ा गई और एक समय टीम का स्कोर चार विकेट पर 90 रन था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार साझेदारी की और टीम को मुश्किल से निकाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने अजमतुल्लाह ओमरजई पर दो चौकों के साथ 13वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया।
अफगानिस्तान के खिलाफ भारत की पारी लड़खड़ा गई और एक समय टीम का स्कोर चार विकेट पर 90 रन था, लेकिन सूर्यकुमार यादव और उपकप्तान हार्दिक पांड्या ने शानदार साझेदारी की और टीम को मुश्किल से निकाला। इन दोनों बल्लेबाजों ने पांचवें विकेट के लिए 60 रनों की साझेदारी की। सूर्यकुमार ने अजमतुल्लाह ओमरजई पर दो चौकों के साथ 13वें ओवर में भारत के रनों का शतक पूरा किया।