{"_id":"69a343c53e1fbcdd3304089e","slug":"t20-world-cup-2026-sanath-jayasuriya-to-step-down-as-sri-lanka-coach-know-details-2026-03-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC 2026: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या देंगे इस्तीफा, कैसा रहा कार्यकाल?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC 2026: टी20 विश्वकप से बाहर होने के बाद श्रीलंका के कोच सनथ जयसूर्या देंगे इस्तीफा, कैसा रहा कार्यकाल?
Sun, 01 Mar 2026 03:19 PM IST
Mayank Tripathi
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, पल्लेकेले
Published by: Mayank Tripathi
Updated Sun, 01 Mar 2026 03:19 PM IST
सार
श्रीलंका का टी20 विश्व कप 2026 में सफर समाप्त हो चुका है। टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने पद से इस्तीफा देने का फैसला किया है। उनका अनुबंध इस साल जून में खत्म हो रहा है।
विज्ञापन
श्रीलंका टीम-सनथ जयसूर्या
- फोटो : IANS-ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
टी20 विश्व कप 2026 की सह-मेजबान श्रीलंका का सफर समाप्त हो गया। आखिरी मुकाबले में उसे पाकिस्तान ने पांच रन से हरा दिया। हालांकि, इस जीत से पाकिस्तान को कुछ खास लाभ नहीं हुआ और वह भी बाहर ही हो गई। अब श्रीलंका टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या ने अपने पद से इस्तीफा देने का एलान किया है।
ये भी पढ़ें: जीतकर भी हारा पाकिस्तान: रत्नायके-शनाका का तूफान और सलमान की टीम का काम तमाम, सेमीफाइनल के दरवाजे से लौटे
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: जीतकर भी हारा पाकिस्तान: रत्नायके-शनाका का तूफान और सलमान की टीम का काम तमाम, सेमीफाइनल के दरवाजे से लौटे
विज्ञापन
इस साल जून में खत्म हो रहा जयसूर्या का अनुबंध
श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम के मुख्य कोच सनथ जयसूर्या अपने पद से इस्तीफा देंगे। हालांकि, उन्होंने इस बारे में क्रिकेट श्रीलंका (एसएलसी) को कोई आधिकारिक सूचना नहीं दी है। टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ करीबी हार के साथ श्रीलंका के अभियान के समाप्त होने के बाद पोस्ट-मैच प्रेस कॉन्फ्रेंस में जयसूर्या ने बताया कि उनका मूल अनुबंध जून 2026 तक था। उन्होंने कहा, 'मेरा अनुबंध जून में खत्म हो रहा है, लेकिन मैं उससे पहले चला जाऊंगा। मैं श्रीलंका क्रिकेट से बात करके अपना पद छोड़ने का फैसला करूंगा।' संभावना है कि वह 13 मार्च से शारजाह में शुरू हो रही अफगानिस्तान के खिलाफ द्विपक्षीय टी20 और वनडे सीरीज तक टीम के साथ बने रह सकते हैं।
ये भी पढ़ें: SL vs PAK: टूर्नामेंट से बाहर होने पर फूटा पाकिस्तान के कप्तान का गुस्सा, किन खिलाड़ियों पर फोड़ा ठींकरा?

कैसा रहा कार्यकाल?
- जयसूर्या ने 2024 टी20 विश्व कप के तुरंत बाद श्रीलंका के मुख्य कोच का पद संभाला था।
- उनके कार्यकाल के शुरुआती महीनों में टीम ने कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल कीं।
- अगस्त 2024 में श्रीलंका ने 27 साल बाद भारत के खिलाफ वनडे द्विपक्षीय सीरीज जीती।
- इसके बाद सितंबर में टीम ने द ओवल में टेस्ट मैच में जीत दर्ज की, हालांकि सीरीज गंवा दी थी।
- इसी वर्ष श्रीलंका ने घरेलू मैदान पर न्यूजीलैंड को टेस्ट सीरीज में 2-0 से हराया।
2025 नहीं रहा सामान्य
- जयसूर्या के कार्यकाल का अंतिम वर्ष निराशाजनक रहा। घरेलू टी20 विश्व कप में श्रीलंका को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा और टीम टूर्नामेंट से बाहर हो गई।
- 2025 एशिया कप में भी टीम का प्रदर्शन साधारण रहा, जबकि पिछले साल पाकिस्तान में आयोजित टी20आई त्रिकोणीय सीरीज में भी टीम उम्मीदों पर खरी नहीं उतरी।
- टी20 विश्व कप से पहले इंग्लैंड ने भी श्रीलंका को टी20 सीरीज में 3-0 से क्लीन स्वीप किया था।
- बता दें कि, जयसूर्या इससे पहले दो अलग-अलग कार्यकाल में श्रीलंका के मुख्य चयनकर्ता के रूप में भी जिम्मेदारी निभा चुके हैं।