फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2024 IND vs PAK Match Security Snipers to SWAT Team Deployed India vs Pakistan Nassau Stadium

IND vs PAK: महामुकाबले के लिए न्यूयॉर्क में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, मैदान में स्नाइपर्स के साथ SWAT टीम मौजूद

Mon, 03 Jun 2024 09:58 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 03 Jun 2024 09:58 PM IST
सार

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासाउ काउंटी में किसी भी मैच के दौरान SWAT टीम मौजूद रहेगी। उनके पास स्नाइपर्स रहेंगे। ऐसे में आतंकी क्या कोई परिंदा भी स्टेडियम में पर नहीं मार पाएगा।

विज्ञापन
T20 World Cup 2024 IND vs PAK Match Security Snipers to SWAT Team Deployed India vs Pakistan Nassau Stadium
नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC

विस्तार

टी20 विश्व कप का आगाज हो चुका है। हालांकि, फैंस नौ जून का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इस दिन भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाएगा। यह मैच न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। हालांकि, इस मैच पर आतंकी साया मंडरा रहा है। दरअसल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, आतंकी संगठन आईएसआईएस-के ने भारत-पाकिस्तान मैच के दौरान हमले की साजिश रची है। उन्होंने वीडियो जारी कर सुरक्षा एजेंसियों को चुनौती दी थी। हालांकि, इस मैच से पहले ही न्यूयॉर्क और नासाउ काउंटी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नासाउ काउंटी में किसी भी मैच के दौरान SWAT टीम मौजूद रहेगी। उनके पास स्नाइपर्स रहेंगे। ऐसे में आतंकी क्या कोई परिंदा भी स्टेडियम में पर नहीं मार पाएगा।
विज्ञापन

T20 World Cup 2024 IND vs PAK Match Security Snipers to SWAT Team Deployed India vs Pakistan Nassau Stadium
नसउ काउंटी क्रिकेट स्टेडियम - फोटो : ICC
स्नाइपर्स के साथ स्वाट टीमें
टी20 विश्व कप में ग्रुप राउंड का सबसे बड़ा मैच भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। यह मुकाबला भी न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। इसे देखते हुए नासाउ काउंटी पुलिस विभाग कोई भी जोखिम नहीं लेना चाहती। ऐसे में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले सुरक्षा एंजेसियों ने तीन जून यानी सोमवार को दक्षिण अफ्रीका-श्रीलंका मुकाबले को मॉक ड्रिल के तौर पर इस्तेमाल किया। बीबीसी ने अपनी रिपोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जानकारी दी है।

उन्होंने कहा है, 'न्यूयॉर्क के स्टेडियम में चारों ओर गुप्त स्थानों पर पुलिस स्नाइपर्स की तैनाती की गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, स्नाइपर्स के साथ स्वाट टीमें भी मौजूद रहेंगी। मैदान के अंदर हथियारों से लैस पुलिसकर्मी सादे कपड़ों में भी काम करेंगे। नासाउ की पुलिस टूर्नामेंट की सुरक्षा के लिए न्यूयॉर्क पुलिस विभाग, फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेसन, यूएस डिपार्टमेंट ऑफ होमलैंड सिक्योरिटी और अन्य एजेंसियों के साथ मिलकर काम कर रही है।

ड्रोन हमले से निपटने की भी तैयारी
इतना ही नहीं ड्रोन हमले के संभावित खतरे को देखते हुए मैदान के आसपास के पार्क को आम जनता के लिए बंद कर दिया जाएगा। मैच देखने आने वाले फैंस की सख्त तलाशी ली जाएगी और उन्हें प्रवेश पाने से पहले एयरपोर्ट स्टाइल सुरक्षा स्कैनर से गुजरना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

T20 World Cup 2024 IND vs PAK Match Security Snipers to SWAT Team Deployed India vs Pakistan Nassau Stadium
टी20 विश्व कप 2024 - फोटो : ICC
आईएसआईएस ने दी थी धमकी
दरअसल, आईएसआईएस के एक आतंकी संगठन ने भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर धमकी दी थी। आईएसआईएस-के ने वीडियो जारी करते हुए 'लोन वुल्फ' अटैक की धमकी दी थी। नासाउ काउंटी के स्टेडियम में टूर्नामेंट के आठ मैच खेले जाएंगे जिसमें भारत के तीन मैच भी शामिल हैं।
विज्ञापन

पुलिस के सामने ये दो बड़ी चुनौतियां

T20 World Cup 2024 IND vs PAK Match Security Snipers to SWAT Team Deployed India vs Pakistan Nassau Stadium
विराट और बाबर - फोटो : ICC/ACC
1. आईएसआईएस-के द्वारा वैश्विक धमकी
सीएनएन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि न्यूयॉर्क के अधिकारी विश्व कप के खिलाफ इस साल की शुरुआत में आतंकवादी समूह आईएसआईएस-के द्वारा वैश्विक धमकी के बाद सुरक्षा को लेकर सावधानी बरत रहे हैं। एक महीने पहले अप्रेल में आंतकी संगठन आइएसआइएस ने विश्व कप के दौरान हमले की धमकी दी थी। नासाउ काउंटी के पुलिस आयुक्त पैट्रिक राइडर ने बुधवार को कहा कि इस टूर्नामेंट को लेकर अप्रैल में भी आईएसआईएस-के से जुड़ी धमकी मिली थी। हालांकि, इस बार खतरा 'लोन वुल्फ' का है। 'लोन वुल्फ' आतंकवादी संगठनों से जुड़े सदस्य हैं जो संगठनों से इजाजत लेकर स्वतंत्र रूप से काम करते हैं, जिससे उन्हें ट्रैक करना अधिक कठिन हो जाता है। 

2. अमेरिका में गन प्रवृति से खतरा
अमेरिका में आम लोगों के पास भी गन है। इस कारण इस देश में अकसर सार्वजनिक जगहों पर गोलीबारी की घटनाएं आम बात हैं। पुलिस को डर है कि कही विश्व कप मैच के दौरान और खासतौर पर भारत-पाकिस्तान मैच में इस तरह की घटना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed