{"_id":"6368b966c5500e251769038b","slug":"t20-world-cup-2022-why-rishabh-pant-got-preference-over-dinesh-karthik-coach-rahul-dravid-revealed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: खराब फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को क्यों मिली दिनेश कार्तिक पर तरजीह? कोच राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: खराब फॉर्म में चल रहे ऋषभ पंत को क्यों मिली दिनेश कार्तिक पर तरजीह? कोच राहुल द्रविड़ ने किया खुलासा
Mon, 07 Nov 2022 02:28 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मेलबर्न
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Mon, 07 Nov 2022 02:28 PM IST
सार
जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक को आराम देकर टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में शामिल किया। हालांकि, पंत कुछ खास नहीं कर सके।
विज्ञापन
ऋषभ पंत और राहुल द्रविड़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत ने टी20 वर्ल्ड कप में अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे को 71 रन से हरा दिया। इस जीत के साथ टीम इंडिया ग्रुप दो में शीर्ष पर रही और सेमीफाइनल के लिए क्वालिफाई किया। जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच में दिनेश कार्तिक को आराम देकर टीम मैनेजमेंट ने ऋषभ पंत को प्लेइंग-11 में शामिल किया। हालांकि, पंत कुछ खास नहीं कर सके। वह पांच गेंदों में तीन रन बनाकर आउट हुए।
विज्ञापन
टॉस के दौरान रोहित के यह बताते ही कि कार्तिक की जगह पंत खेल रहे हैं, सभी फैन्स की निगाहें उन पर टिक गई थीं। फैन्स को उम्मीद थी कि पिछले मुकाबलों में जगह नहीं मिलने की भरपाई पंत इस मैच में करेंगे। उनके पास अच्छा मौका भी था। भारत ने 13वें ओवर में एक वक्त तीन विकेट पर 95 रन बना लिए थे। तब पंत उतरे, लेकिन शॉन विलियम्स की गेंद पर रेयान बर्ल को कैच थमा बैठे।
विज्ञापन
विज्ञापन
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक
- फोटो : सोशल मीडिया
इसके बाद कार्तिक की जगह पंत को खिलाने की चौतरफा आलोचना होने लगी। इस पर अब भारत के हेड कोच राहुल द्रविड़ ने बयान दिया है। उन्होंने बताया है कि आखिर क्यों कार्तिक को मौका न देकर पंत को शामिल किया गया। द्रविड़ ने जिम्बाब्वे के खिलाफ मैच के बाद कहा- स्क्वॉड का हर खिलाड़ी सिलेक्शन के लिए मौजूद है। हम अपने सभी विकल्पों को आजमाना चाहते थे। हम चाहते थे कि ऋषभ पंत को भी मौका मिले। यह टीम के लिए बेहद जरूरी था। इस मैच में वह चूक गए, लेकिन इसका यह मतलब नहीं कि हम उन्हें मौका नहीं देंगे।
द्रविड़ के इन बातों से संकेत मिले हैं कि पंत को आगे भी मौका दिया जा सकता है। सेमीफाइनल में कोच द्रविड़ इसी प्लेइंग-11 के साथ मैदान में उतर सकते हैं। भारत को 10 नवंबर को दूसरे सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ एडिलेड ओवल में मैच खेलना है। वहीं, पहले सेमीफाइनल में नौ नवंबर को न्यूजीलैंड का सामना पाकिस्तान से होगा।