{"_id":"6364cc4b665a17784733efa9","slug":"t20-world-cup-2022-shahid-afridi-accused-icc-of-favoring-india-said-this-about-ind-vs-ban-match","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"T20 WC: शाहिद अफरीदी का बेतुका बयान- ICC पर भारत का पक्ष लेने का लगाया आरोप, IND vs BAN मैच को लेकर कही यह बात","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 WC: शाहिद अफरीदी का बेतुका बयान- ICC पर भारत का पक्ष लेने का लगाया आरोप, IND vs BAN मैच को लेकर कही यह बात
Fri, 04 Nov 2022 02:57 PM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कराची
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Fri, 04 Nov 2022 02:57 PM IST
सार
अफरीदी का यह बयान भारत बनाम बांग्लादेश मैच के बाद आया है। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराया था।
विज्ञापन
शाहिद अफरीदी ने आईसीसी और टीम इंडिया पर आरोप लगाए हैं
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और ऑलराउंडर शाहिद अफरीदी ने बेतुका बयान दिया है। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल पर भारत का पक्ष लेने का आरोप लगाया है। अफरीदी ने कहा कि आईसीसी भारत को सेमीफाइनल में पहुंचाने की कोशिश में लगी हुई है। अफरीदी का यह बयान भारत बनाम बांग्लादेश मैच के बाद आया है। इस मैच में टीम इंडिया ने बांग्लादेश को डकवर्थ लुईस नियम के तहत पांच रन से हराया था।
विज्ञापन
अफरीदी ने भारत बनाम बांग्लादेश मैच का जिक्र करते हुए आईसीसी के रवैये पर सवाल खड़े किए। उन्होंने एक पाकिस्तानी चैनल से बातचीत में कहा- आपने देखा कि एडिलेड का मैदान कितना गीला था। इसके बावजूद मैच को फिर से शुरू करवाया गया। ऐसा लग रहा था कि आईसीसी भारतीय क्रिकेट टीम का साथ दे रही थी। काउंसिल चाहती है कि भारतीय टीम किसी भी तरह बस सेमीफाइनल में पहुंच जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
अफरीदी ने कहा- मुझे लगता है कि आईसीसी की तरफ से टीम इंडिया की तरफ झुकाव ज्यादा है। अंपायर भी वही थे, जिन्होंने भारत-पाकिस्तान मैच में अंपायरिंग की थी। उन अंपायर्स को बेस्ट अंपायर्स का अवॉर्ड दिया जाएगा। अफरीदी के बयान से साफ दिख रहा है कि वह भारत के सेमीफाइनल में पहुंचने का दावा पुख्ता करने और पाकिस्तान के खराब प्रदर्शन की बौखलाहट आईसीसी पर उतार रहे हैं।
दरअसल, पाकिस्तान टी20 वर्ल्ड कप से बाहर होने की दहलीज पर खड़ा है। भारत अगर अपने आखिरी ग्रुप मैच में जिम्बाब्वे और दक्षिण अफ्रीका नीदरलैंड को हरा देता है तो पाकिस्तान और बांग्लादेश सीधे वर्ल्ड कप से बाहर हो जाएगी। इन दोनों में से किसी एक के हारने पर ही पाकिस्तान की उम्मीद जग पाएगी। ऐसे में शाहिद अफरीदी इससे नाराज हैं और अपनी टीम के प्रदर्शन की निंदा करने की बजाय कहीं और निशाना साध रहे हैं।
शाहिद अफरीदी के रहते पाकिस्तान की टीम कभी किसी भी वर्ल्ड कप में टीम इंडिया को नहीं हरा सकी। पहले भी अफरीदी भारत को लेकर ऐसे बेतुके बयान देते रहे हैं। भारत और जिम्बाब्वे के बीच छह नवंबर को आखिरी मुकाबला खेला जाएगा। ग्रुप वन और ग्रुप दो से टॉप पर रहने वाली दो टीमें सेमीफाइनल में जगह बनाएंगी।