फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2022 All you need to know Team India schedule venues matches Live Streaming teams final details

T20 World Cup: 29 दिन में खेले जाएंगे 45 मैच, कहां होंगे मुकाबले, किस टीम में किसे मौका, जानें सबकुछ

Thu, 13 Oct 2022 08:05 PM IST
रोहित राज स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: रोहित राज Updated Thu, 13 Oct 2022 08:05 PM IST
सार

पहले दौर के मुकाबले 16 अक्तूबर से खेले जाएंगे। वहीं, सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्तूबर को होगी। हम आपको यहां शेड्यूल, मैदान और लाइव स्ट्रीमिंग सहित टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...

विज्ञापन
T20 World Cup 2022 All you need to know Team India schedule venues matches Live Streaming teams final details
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ऑस्ट्रेलिया में आठवें टी20 वर्ल्ड कप का आगाज 16 अक्तूबर को होने जा रहा है। 29 दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कुल 45 मैच खेले जाएंगे। टीमों की बात करें तो 16 देश इसमें हिस्सा ले रहे हैं। आठ टीमों को सुपर-12 में सीधे जगह मिली है। वहीं, आठ टीमें पहले दौर में खेलेंगी। वहां दो ग्रुपों में चार-चार टीमों को बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सुपर-12 में प्रवेश करेंगी।
विज्ञापन


पहले दौर के मुकाबले 16 अक्तूबर से खेले जाएंगे। वहीं, सुपर-12 की शुरुआत 22 अक्तूबर को होगी। भारतीय टीम 15 साल बाद टूर्नामेंट को जीतने के लिए उतरेगी। वह पिछली बार 2007 में पहले वर्ल्ड कप के दौरान चैंपियन बनी थी। उसका पहला मुकाबला 23 अक्तूबर को चिर-प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान से होगा।
विज्ञापन

T20 World Cup 2022 All you need to know Team India schedule venues matches Live Streaming teams final details
टी20 वर्ल्ड कप - फोटो : अमर उजाला
हम आपको यहां शेड्यूल, मैदान और लाइव स्ट्रीमिंग सहित टूर्नामेंट के बारे में सबकुछ बता रहे हैं...

पहला राउंड कब शुरू होगा?


टी20 वर्ल्ड कप का पहला राउंड 16 अक्तूबर (रविवार) से शुरू होगा।

पहले राउंड में कौन-सी टीमें भाग लेंगी?

ग्रुप ए-
यूएई, नीदरलैंड, नामीबिया, श्रीलंका।

ग्रुप बी- वेस्टइंडीज, आयरलैंड, स्कॉटलैंड, जिम्बाब्वे।

सुपर-12 के मुकाबले कब शुरू होंगे?

सुपर-12 के मुकाबले शनिवार 22 अक्तूबर को शुरू होंगे।

टी20 वर्ल्ड कप के मुकाबले किन मैदानों पर खेले जाएंगे।

मैचों की मेजबानी के लिए सात स्थानों को चुना गया है। मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड, सिडनी क्रिकेट ग्राउंड, कार्दिनिया पार्क स्टेडियम, द गाबा, एडिलेड ओवल, बेलेरिव ओवल और पर्थ स्टेडियम में मैच होंगे।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में चेज करने में माहिर है टीम इंडिया, लक्ष्य का पीछा करते हुए इस साल 11 में से नौ मैच जीते
विज्ञापन

सुपर-12 कौन-सी टीमें प्रतिस्पर्धा करेंगी?

ग्रुप-1:
 इंग्लैंड, न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, ग्रुप ए विजेता और ग्रुप बी उप-विजेता।

ग्रुप-2: भारत, पाकिस्तान, बांग्लादेश, दक्षिण अफ्रीका, ग्रुप ए उप-विजेता और ग्रुप बी विजेता।

टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल कब खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल नौ और 10 नवंबर को खेला जाएगा।

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल कब खेला जाएगा?

टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल रविवार 13 नवंबर को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड (एमसीजी) में खेला जाएगा।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: टी20 में ऑस्ट्रेलियाई मैदानों पर टीम इंडिया का बेहतरीन रिकॉर्ड, 12 में से जीत चुके सात मैच

भारत में टी20 वर्ल्ड कप का प्रसारण किस प्लेटफॉर्म पर होगा?

स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क टी20 वर्ल्ड कप का प्रसारण करेगा।

ऑनलाइन किस प्लेटफॉर्म पर मैचों को देख सकेंगे?

हॉटस्टार टी20 वर्ल्ड कप की लाइव स्ट्रीमिंग करेगा।

टी20 वर्ल्ड कप के लिए सभी टीमें:
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, ऋषभ पंत, दिनेश कार्तिक, हार्दिक पांड्या, रविचंद्रन अश्विन, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, अर्शदीप सिंह।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: मोहम्मद शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
 

अफगानिस्तान: मोहम्मद नबी (कप्तान), नजीबुल्लाह जादरान (उपकप्तान), रहमानुल्ला गुरबाज (विकेटकीपर), अजमतुल्लाह ओमरजई, दरवेश रसूली, फरीद अहमद मलिक, फजलहक फारूकी, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जादरान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, कैस अहमद, राशिद खान, सलीम सफी, उस्मान गनी।

स्टैंडबाय: अफसर जजई, शरफुद्दीन अशरफ, रहमत शाह, गुलबदीन नईब।

ऑस्ट्रेलिया: एरॉन फिंच (कप्तान), डेविड वार्नर, पैट कमिंस, एश्टन एगर, टिम डेविड, जोश हेजलवुड, जोश इंगलिस, मिशेल मार्श, ग्लेन मैक्सवेल, स्टीव स्मिथ, केन रिचर्डसन, मिशेल स्टार्क, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू वेड, एडम जैम्पा।

इंग्लैंड: जोस बटलर (कप्तान), मोइन अली, हैरी ब्रुक, सैम करन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मालन, आदिल राशिद, फिल साल्ट, बेन स्टोक्स, रीस टॉपली, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड, एलेक्स हेल्स। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: लियाम डॉसन, रिचर्ड ग्लीसन, टाइमल मिल्स।

न्यूजीलैंड: केन विलियमसन (कप्तान), टिम साउदी, ईश सोढ़ी, मिशेल सेंटनर, ग्लेन फिलिप्स, जिमी नीशम, डेरिल मिशेल, एडम मिल्ने, मार्टिन गप्टिल, लॉकी फर्ग्यूसन, डेवोन कॉनवे, मार्क चैपमैन, माइकल ब्रेसवेल, ट्रेंट बोल्ट, फिन एलन।

बांग्लादेश: शाकिब अल हसन, सब्बीर रहमान, मेहदी हसन मिराज, आफिफ हुसैन, मोसादेक हुसैन, लिटन दास, यासिर अली, नूरुल हसन, मुस्तफिजुर रहमान, सैफुद्दीन, तस्कीन अहमद, एबादोत हुसैन, हसन महमूद, नजमुल हुसैन, नसुम अहमद। 

स्टैंडबाय प्लेयर्स: शोरफुल इस्लाम, महेदी हसन, रिशाद हुसैन, सौम्य सरकार।
 

पाकिस्तान: बाबर आजम (कप्तान), शादाब खान, आसिफ अली, हैदर अली, हारिस रऊफ, इफ्तिखार अहमद, खुशदिल शाह, मोहम्मद हसनैन, मोहम्मद नवाज, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद वसीम, नसीम शाह, शाहीन शाह अफरीदी, शान मसूद, उस्मान कादिर।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: फखर जमान, मोहम्मद हारिस, शाहनवाज दहानी।

दक्षिण अफ्रीका: तेम्बा बावुमा (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, हेनरिच क्लासेन, रीजा हेंड्रिक्स, केशव महाराज, एडेन मार्करम, डेविड मिलर, लुंगी एंगिडी, एनरिक नोर्त्जे, वेन पार्नेल, ड्वेन प्रिटोरियस, कगिसो रबाडा, रिले रॉसो, तबरेज शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: ब्योर्न फोर्च्यून, मार्को यानसेन, एंडिले फेहलुकवायो।

आयरलैंड: एंड्रयू बालबर्नी (कप्तान), मार्क अडायर, कर्टिस कैंफर, गैरेथ डेलानी, जॉर्ज डॉकरेल, स्टीफन डोहेनी, फिओन हैंड, जोश लिटिल, बैरी मैकार्थी, कॉनर ओल्फर्ट, सिमी सिंह, पॉल स्टर्लिंग, हैरी टेक्टर, लोर्कन टकर, क्रेग यंग।

स्कॉटलैंड: रिचर्ड बेरिंगटन (कप्तान), जॉर्ज मुन्से, माइकल लीस्क, ब्रैडली व्हील, क्रिस सोल, क्रिस ग्रीव्स, सफ्यान शरीफ, जोश डेवी, मैथ्यू क्रॉस, कैलम मैकलियोड, हमजा ताहिर, मार्क वाट, ब्रैंडन मैकमुलेन, माइकल जोन्स, क्रेग वालेस।

वेस्टइंडीज: निकोलस पूरन (कप्तान), रोवमैन पॉवेल, यानिक कारिया, जॉनसन चार्ल्स, शेल्डन कॉटरेल, जेसन होल्डर, अकील हुसैन, अल्जारी जोसेफ, ब्रैंडन किंग, एविन लुईस, काइल मेयर्स, ओबेड मैकॉय, रेमन रीफर, ओडियन स्मिथ, शमरह ब्रूक्स .

जिम्बाब्वे: क्रेग एर्विन (कप्तान), रयान बर्ल, रेजिस चकाबवा, तेंदई चटारा, ब्रैडली इवांस, ल्यूक जोंगवे, क्लाइव मडांडे, वेस्ली मधेवेरे, वेलिंगटन मसाकाद्जा, टोनी मुनयोंगा, ब्लेसिंग मुजरबानी, रिचर्ड नगारवा, सिकंदर रजा, मिल्टन शुंबा, सीन विलियम्स। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: तनाका चिवंगा, इनोसेंट काया, केविन कसुजा, तदीवानाशे मारुमनी, विक्टर न्याउची।

नामीबिया: गेरहार्ड इरास्मस (कप्तान), जे जे स्मिट, दीवान ला कॉक, स्टीफन बार्ड, निकोल लॉफ्टी ईटन, जान फ्रीलिंक, डेविड विसे, रूबेन ट्रम्पेलमैन, जेन ग्रीन, बर्नार्ड शोल्ट्ज, टैंगेनी लुंगमेनी, माइकल वैन लिंगेन, बेन शिकोंगो, कार्ल बिरकेनस्टॉक, लोहान लौवरेंस, हेलो हां फ्रांस।

नीदरलैंड: स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान), कॉलिन एकरमैन, शारिज अहमद, लोगान वैन बीक, टॉम कूपर, ब्रैंडन ग्लोवर, टिम वैन डेर गुगटेन, फ्रेड क्लासेन, बास डी लीडे, पॉल वैन मीकेरेन, रूलोफ वैन डेर मेरवे, स्टीफन मायबर्ग, तेजा निदामानुरु , मैक्स ओ'डॉड, टिम प्रिंगल, विक्रम सिंह।

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), दनुष्का गुणथिलका, पथुम निसंका, कुसल मेंडिस, चरित असलंका, भानुका राजपक्षे, धनंजया डी सिल्वा, वनिन्दु हसरंगा, महेश थीक्षाना, जेफरी वांडरसे, चमिका करुणारत्ने, दुष्मंथा चमीरा, लाहिरू कुमारा, दिलशान मदुशंका, प्रमोद मदुशन। 

स्टैंडबाय खिलाड़ी: अशेन बंडारा, प्रवीण जयविक्रेमा, दिनेश चांदीमल, बिनुरा फर्नांडो, नुवानिडु फर्नांडो।

संयुक्त अरब अमीरात: सी पी रिजवान (कप्तान), वृत्य अरविंद, चिराग सूरी, मुहम्मद वसीम, बासिल हमीद, आर्यन लकड़ा, जवार फरीद, काशिफ दाउद, कार्तिक मयप्पन, अहमद रजा, जहूर खान, जुनैद सिद्दीकी, साबिर अली, अलीशान शराफू, अयान खान।

स्टैंडबाय खिलाड़ी: सुल्तान अहमद, फहद नवाज, विष्णु सुकुमारन, आदित्य शेट्टी, संचित शर्मा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed