{"_id":"6182037ad92ad03e29206012","slug":"t20-world-cup-2021-when-pakistan-team-arrived-in-namibia-dressing-room-to-surprise-it-was-such-a-sight-watch-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"T20 World Cup: नामीबिया के ड्रेसिंग रूम में अचानक बधाई देने पहुंची पाकिस्तान की टीम, देखें वीडियो","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
T20 World Cup: नामीबिया के ड्रेसिंग रूम में अचानक बधाई देने पहुंची पाकिस्तान की टीम, देखें वीडियो
Wed, 03 Nov 2021 09:05 AM IST
ओम. प्रकाश
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, अबू धाबी
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Wed, 03 Nov 2021 09:05 AM IST
सार
पाकिस्तान ने नामीबिया को हराकर टी-20 कप के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। इस वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान पहली टीम है। नामीबिया के खिलाफ जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान की टीम उसके ड्रेसिंग रूम में गई।
विज्ञापन
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
संयुक्त अरब अमीरात संघ और ओमान में खेले जा रहे आईसीसी टी-20 विश्व कप में मंगलवार को पाकिस्तान और नामीबिया बीच मैच खेला गया। इस मुकाबले में पाकिस्तान क्रिकेट टीम ने मैदान के अंदर और मैदान के बाहर अपनी खेल भावना से क्रिकेट फैंस का दिल जीता लिया। मुकाबले में 45 रनों से जीत दर्ज करने के बाद पाकिस्तान की टीम अचानक नामीबिया के ड्रेसिंग रूम में पहुंची। इस दौरान पाकिस्तान के खिलाड़ियों ने नामीबिया को विश्व कप में क्वालीफाई करने और बेहतर प्रदर्शन के लिए बधाई। नामीबिया को हराने के बाद पाकिस्तान की टीम टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंच गई।
विज्ञापन
टी-20 विश्व कप सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पहली
आधिकारिक तौर पर टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंचने वाली पाकिस्तान पहली टीम है। पाकिस्तान ने विश्व कप में शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार चार मैच जीते। इस दौरान उसने भारत, न्यूजीलैंड, अफानिस्तान और नामीबिया को मात दी। इसके अलावा ग्रुप ए में इंग्लैंड ने भी चार मैच लगातार जीते हैं लेकिन वह अभी आधिकारिक तौर पर सेमीफाइनल में नहीं पहुंची है। पाकिस्तान 6 नवंबर को अपना आखिरी मुकाबला स्कॉटलैंड के खिलाफ खेलेगा।
विज्ञापन
View this post on Instagram
विज्ञापन
पाकिस्तान ने दर्ज की शानदार जीत
अबू धाबी में खेले गए मैच में पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 189 रन बनाए। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्मद रिजवान ने 79 और बाबर आजम ने 70 रनों की पारी खेली। वहीं, मिडिल ऑर्डर में मोहम्मद हफीज ने तेज-तर्रार 32 रनों की पारी खेली। जीत के लिेए 190 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी नामीबिया की टीम 20 ओवर में पांच खोकर 144 रन ही बना सकी। नामीबिया के लिए डेविड वीजे ने सबसे ज्यादा नाबाद 43 रन बनाए जबकि क्रेग विलियमस ने 40 रनों की पारी खेली। इस तरह पाकिस्तान ने यह मुकाबला 45 रनों से जीत लिया।