फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 Team India played volleyball before the match against New Zealand BCCI shared video

T20 World Cup: न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया ने खेला वॉलीबॉल, बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

Sat, 30 Oct 2021 11:37 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 30 Oct 2021 11:37 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले जाने वाले मैच से पहले टीम इंडिया ने बीच पर वॉलीबॉल के मजे लिए। इस दौरान टीम के मेंटोर एमएसस धोनी भी वॉलीबॉल खेलते नजर आए। 31 अक्तूबर को टीम इंडिया न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलेगी। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 Team India played volleyball before the match against New Zealand BCCI shared video
बीच पर वॉलीबॉल का मजा लेते टीम भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

टी-20 विश्व कप में न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच खेलने से पहले भारतीय क्रिकेट टीम में जमकर मस्ती की। इस दौरान शुक्रवार को टीम इंडिया ने वॉलीबॉल के मजे लिए। 31 अक्तूबर को कीवी टीम के खिलाफ खेले जाने वाले मैच पहले टीम इंडिया मानसिक दवाब से मुक्त होना चाहती है। वॉलीबॉल खेलते हुए टीम इंडिया का वीडियो भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से शेयर किया। इस वीडियो में टीम इंडिया के मेंटोर एमएस धोनी भी वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। उनके अलावा कप्तान विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रोहित शर्मा, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, राहुल चाहर समेत वरुण चक्रवर्ती भी वॉलीबॉल खेलते नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने शेयर किया वीडियो

टीम इंडिया के वॉलीबॉल खेलने के वीडियो को बीसीसीआई ने शेयर किया। उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा, टीम इंडिया छुट्टी के दिन बीच बॉलीवॉल का गेम खेलते हुई। भारतीय क्रिकेट टीम ने टी-20 विश्व कप में अपने अभियान की शुरुआत पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मैच से की थी। इस मुकाबले में टीम इंडिया को 10 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 151 रन बनाए। वहीं, जीत के लिए 152 रनों का टारगेट पाकिस्तान ने बिना कोई विकेट खोए हासिल कर लिया। पाकिस्तान की तरफ से मोहम्म्द रिजवान ने 79 और बाबर आजम में 68 रनों की नाबाद पारियां खेली थीं। 
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली जीत की दरकार

टी-20 विश्व कप में भारत आज तक न्यूजीलैंड के खिलाफ जीता नहीं है। सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीद कायम रखने के लिए 31 अक्तूबर को होने वाले मैच में भारत को न्यूजीलैंड को हर हाल में हराना होगा। अगर टीम इंडिया के हाथ से यह मुकाबला फिसल गया तो उसके सेमीफाइनल में जाने की उम्मीद समाप्त हो जाएंगी। 

सेमीफाइनल में पहुंचा पाकिस्तान

ग्रुप बी से पाकिस्तान टी-20 विश्व कप के सेमीफाइनल में पहुंच गया है। इस वर्ल्ड कप में पाकिस्तान ने शानदार प्रदर्शन करते हुए लगातार तीन मैच जीते हैं। इस दौरान उसने भारत, न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान को हराया है। कुल मिलाकर पाकिस्तान की टीम अब तक विश्व कप में अजेय रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed