फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021: Mohammad Amir To Make Comeback In International Cricket After Retiring Last Year: Reports

T20 World Cup 2021: पाकिस्तान के दो कोच ने दिया इस्तीफा तो घातक गेंदबाज आमिर ने संन्यास लिया वापस!

Tue, 07 Sep 2021 07:52 PM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मुकेश कुमार झा Updated Tue, 07 Sep 2021 07:52 PM IST
विज्ञापन
T20 World Cup 2021: Mohammad Amir To Make Comeback In International Cricket After Retiring Last Year: Reports
मोहम्मद आमिर - फोटो : twitter

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर ने संन्यास के बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में वापसी का एलान कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही पाकिस्तान के मुख्य कोच मिस्बाह उल हक और गेंदबाजी कोच वकार यूनुस ने पद से इस्तीफा दिया, वैसे ही आमिर ने रिटायरमेंट से अपनी वापसी की घोषणा कर दी। डेली पाकिस्तान की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहम्मद आमिर ने स्थानीय मीडिया से बात करते हुए कहा, 'मैं अब टीम के लिए उपलब्ध रहूंगा'। गौरतलब है कि इस घातक गेंदबाज ने पिछले साल ही संन्यास की घोषणा की थी। आमिर ने टीम प्रबंधन के साथ अच्छे रिश्ते न होने की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया था। बता दें कि आमिर ने आखिरी अंतरराष्ट्रीय टेस्ट और वन-डे मैच 2019 में खेला था जबकि आखिरी टी-20 मैच उन्होंने अगस्त 2020 में खेला था।

विज्ञापन

 

मिस्बाह और वकार ने अपने पद से दिया इस्तीफा

वहीं, गत सोमवार को पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय दल की घोषणा की। इसके कुछ समय बाद मिस्बाह-उल-हक और वकार यूनुस ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। पीसीबी की तरफ से जारी विज्ञप्ति में कहा गया कि वकार और मिस्बाह ने कोच पद से इस्तीफा दे दिया है और ऐसे में पूर्व टेस्ट क्रिकेटर्स सकलैन मुश्ताक और अब्दुल रज्जाक को अंतरिम कोच बनाया गया है। मालूम हो कि इस साल जनवरी में आमिर ने  ट्विटर पर लिखा था, 'मैं स्पष्ट करना चाहता हूं कि मैं पाकिस्तान के लिए तभी उपलब्ध रहूंगा, जब यह प्रबंधन चला जाएगा।' इससे पहले पीसीबी ने घोषणा की थी कि वे आमिर के फैसले का सम्मान करते हैं और उन्हें अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट के लिए उपलब्ध नहीं माना जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए पाकिस्तान टीम का एलान

पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने आगामी आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप के लिए अपने 15 सदस्यीय दल का एलान कर दिया है। पाकिस्तान ने कोरोना महामारी को देखते हुए तीन रिजर्व खिलाड़ियों को भी चुना है। अगले महीने से यूएई और ओमान में होने वाले इस बड़े टूर्नामेंट के लिए पीसीबी ने बाबर आजम को टीम का कप्तान बनाया है। टीम में आसिफ अली और खुशदिल शाह की वापसी हुई है। जबकि सबसे अनुभवी खिलाड़ी और पूर्व कप्तान शोएब मलिक और सरफराज अहमद को स्क्वॉड में शामिल नहीं किया गया है। बता दें कि पहली बार ऐसा होगा जब पाकिस्तान की टीम शोएब मलिक के बगैर टी-20 विश्व कप खेलने उतरेगी। साल 2007 से शुरू हुए इस टूर्नामेंट में शोएब मलिक हर बार पाकिस्तान की टीम का हिस्सा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed