फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World CUP 2021 Final Aus vs NZ: know all about Top 10 Highest scorers, Highest wicket takers, most sixes hitter and fastest ball in T20 World Cup

T20 World Cup: जानें इस विश्व कप में किसने बनाए सबसे ज्यादा रन, किसने लगाए सबसे ज्यादा छक्के

Mon, 15 Nov 2021 12:58 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Nov 2021 12:58 AM IST
सार

हम आपको इस टूर्नामेंट के टॉप-10 रन बनाने वाले बल्लेबाज, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विकेटटेकर्स और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।

विज्ञापन
T20 World CUP 2021 Final Aus vs NZ: know all about Top 10 Highest scorers, Highest wicket takers, most sixes hitter and fastest ball in T20 World Cup
टी-20 विश्व कप - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप का अंत हो चुका है। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने न्यूजीलैंड को हराकर ट्रॉफी अपने नाम की। इस टूर्नामेंट में पाकिस्तान के बाबर आजम और इंग्लैंड के जोस बटलर ने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, गेंदबाजी में श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा और एडम जाम्पा का दबदबा रहा। हम आपको इस टूर्नामेंट के टॉप-10 रन बनाने वाले बल्लेबाज, सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज, विकेटटेकर्स और सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बारे में बता रहे हैं।
विज्ञापन


सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
इस विश्व कप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों में बाबर आजम और मोहम्मद रिजवान का नाम सबसे ऊपर है। इसके बाद इंग्लैंड के जोस बटलर का नाम है। पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस विश्व कप में शानदार बल्लेबाजी की है। टॉप 11 में भारत के केएल राहुल हैं।
विज्ञापन

 
खिलाड़ी मैच रन हाईएस्ट स्कोर     औसत स्ट्राइक रेट 50 4s 6s
बाबर आजम (PAK) 6 303 70 60.60 126.25 4 28 5
डेविड वार्नर (AUS) 7 289 89* 48.16 146.70 3 32 10
मोहम्मद रिजवान (PAK) 6 281 79* 70.25 127.72 3 23 12
जोस बटलर (ENG) 6 269 101* 89.66 151.12 1 22 13
चरिथ असालंका (SL) 6 231 80* 46.20 147.13 2 23 9
डेविड वीज (NAM) 8 227 66* 45.40 127.52 1 13 11
पाथुम निसांका (SL) 8 221 72 27.62 117.55 3 19 5
केन विलियमसन (NZ) 7 216 85 43.20 115.50 1 20 5
मार्टिन गुप्टिल (NZ) 7 208 93 29.71 120.93 1 21 8
डेरिल मिचेल (NZ) 7 208 72* 34.66 140.54 1 15 10

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
श्रीलंका के वानिंदु हसारंगा ने इस विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट चटकाए हैं। श्रीलंकाई टीम क्वालीफायर भी खेली थी। मिस्ट्री स्पिनर के नाम से मशहूर हसारंगा ने 16 विकेट चटकाए। इसके बाद ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर एडम जाम्पा का नाम है। फाइनल में जाम्पा ने 1 विकेट चटकाए। इस विश्व कप में उनके कुल विकेट की संख्या 13 रही।
 
खिलाड़ी मैच रन दिए विकेट सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी इकोनॉमी 4 विकेट
वानिंदु हसारंगा (SL) 8 156 16 3/9 5.20 0
एडम जाम्पा (AUS) 7 157 13 5/19 5.81 0
ट्रेंट बोल्ट (NZ) 7 173 13 3/17 6.25 0
शाकिब अल हसन (BAN) 6 123 11 4/9 5.59 1
जोश हेजलवुड (AUS) 7 175 11 4/39 7.29 1
प्रिटोरियस (SA) 5 101 9 3/17 6.88 0
एनरिक नॉर्ट्जे (SA) 5 104 9 3/8 5.37 0
डेवी (SCOT) 5 123 9 4/18 7.02 1
शादाब खान (PAK) 6 138 9 4/26 6.00 1
आदिल रशीद (ENG) 6 146 9 4/2 6.53 1
ईश सोढ़ी (NZ) 7 194 9 2/17 8.08 0


विश्व कप में सर्वश्रेष्ठ स्कोर
इस विश्व कप में सिर्फ एक शतक लगा है। जोस बटलर ने यह शतक श्रीलंका के खिलाफ लगाया था। यही इस विश्व कप का सर्वश्रेष्ठ स्कोर भी है। बटलर ने 101 नाबाद रन की पारी खेली थी। दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर 94 का है, जो दक्षिण अफ्रीका के वान डर डुसेन ने इंग्लैंड के खिलाफ बनाया था।
 
खिलाड़ी रन गेंद खेलीं खिलाफ
जोस बटलर 101* 67 श्रीलंका
वान डर डुसेन 94* 60 इंग्लैंड
मार्टिन गुप्टिल 93 56 स्कॉटलैंड
डेविड वार्नर 89* 56 वेस्टइंडीज
केन विलियमसन 85 48 ऑस्ट्रेलिया
शिमरॉन हेटमायर 81* 54 श्रीलंका
चरिथ असालंका 80* 49 बांग्लादेश
मोहम्मद रिजवान 79* 55 भारत
मोहम्मद रिजवान 79* 50 नामीबिया
रोहित शर्मा 74 47 अफगानिस्तान
जतिंदर सिंह 73* 42 पापुआ न्यू गिनी

 

विज्ञापन

विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के
इंग्लैंड के जोस बटलर ने विश्व कप में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम रखा। उन्होंने टूर्नामेंट में कुल 13 छक्के लगाए। दूसरे नंबर पर 12 छक्कों के साथ मोहम्मद रिजवान और तीसरे नंबर पर 11 छक्कों के साथ नामीबिया के डेविड वीज हैं। 

 
खिलाड़ी मैच 4s 6s
जोस बटलर (ENG) 6 22 13
मोहम्मद रिजवान (PAK) 6 23 12
डेविड वीज (NAM) 8 13 11
डेरिल मिचेल (NZ) 7 15 10
डेविड वार्नर (AUS) 7 32 10
एडेन मार्कराम (SA) 5 9 9
चरिथ असालंका (SL) 6 23 9
शोएब मलिक (PAK) 6 4 8
मिचेल मार्श (AUS) 6 17 8
नजीबुल्लाह जादरान (AFG) 5 15 8
मार्टिन गुप्टिल (NZ) 7 21 8
भानुका राजपक्षा (SL) 8 13 8

विश्व कप में सबसे तेज गेंद
इस विश्व कप में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड पाकिस्तान के हरीस रऊफ के नाम है। उन्होंने 153 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी है। हरीस रऊफ ने भारत समेत कई मैचों में शानदार गेंदबाजी भी की थी। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मैच में उन्होंने अच्छी गेंदबाजी नहीं की थी। इसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा था।
  • हारिस रऊफ (पाकिस्तान) और एनरिक नॉर्टजे (दक्षिण अफ्रीका): 153 किमी/घंटा
  • शाहीन अफरीदी (पाकिस्तान): 151 किमी/घंटा
  • दुष्मंत चमीरा (श्रीलंका): 150 किमी/घंटा
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed