फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 England umpire Michael Gough broke the bio bubble ICC banned for six days

T20 World Cup: अंपायर माइकल गॉफ ने किया बायो-बबल नियमों का उल्लंघन, आईसीसी ने लगाया छह दिन का बैन

Tue, 02 Nov 2021 01:39 PM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दुबई Published by: ओम. प्रकाश Updated Tue, 02 Nov 2021 01:39 PM IST
सार

टी- 20 विश्व कप में अंपायरिंग कर रहे इंग्लैंड के अंपायर माइकल गॉफ को बायो-बबल तोड़ने का दोषी पाया गया है। जिसके बाद आईसीसी ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए छह दिनों का बैन लगाया है। फिलहाल गॉफ क्वारंटीन में हैं। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 England umpire Michael Gough broke the bio bubble ICC banned for six days
अंपायर माइकल गॉफ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

संयुक्त अरब अमीरात और ओमान में खेले जा रहे टी-20 विश्व कप में बायो-बबल नियम तोड़ने का मामला सामने आया है। इस बार बायो-बबल के नियमों का उल्लंघन खिलाड़ी ने नहीं बल्कि अंपायर ने किया है। जी हां, दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित क्रिकेट अंपायरों में से एक इंग्लैंड के माइकल कब बायो-बबल नियमों के तोड़ने के दोषी पाए गए हैं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने उन पर कड़ी कार्रवाई करते हुए गॉफ को छह दिन के लिए विश्व कप में अंपायरिंग से हटा दिया। 

विज्ञापन


क्वारंटीन में हैं गॉफ

इंग्लैंड के अखबार डेली मिरर की रिपोर्ट के मुताबिक, गॉफ को आईसीसी की बायो सिक्योरिटी कमेटी ने संयुक्त अरब अमीरात में कोरोना प्रोटोकॉल बायो-बबल का पालन नहीं करने पर टूर्नामेंट से हटा दिया है, वह अभी क्वारंटीन में हैं। माइकल गॉफ का शुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन क्रिकेट अंपायरों में किया जाता है। रिपोर्ट के अनुसार, गॉफ बिना अनुमति लिए होटल रूम से बाहर गए थे, इस दौरान वह एक बाहर के व्यक्ति से मिले। 
विज्ञापन


भारत-न्यूजीलैंड मैच के लिए हुआ था चयन

31 अक्टूबर को भारत और न्यूजीलैंड के खिलाफ दुबई में खेले जाने वाले मैच के लिए माइकल गॉफ को अंपायरिंग के लिए चयनित किया गया था। लेकिन जब आईसीसी को पता चला कि उन्होंने बायो-बबल नियमों का उल्लंघन किया है तो क्रिकेट की सर्वोच्च संस्था ने उन पर तुरंत कार्रवाई की। आईसीसी ने उन्हें भारत-न्यूजीलैंड मैच से सिर्फ बाहर नहीं किया बल्कि छह दिनों का बैन भी लगा दिया। इंटरनेशनल क्रिकेट परिषद ने उनकी जगह मरेस इरासमस ड्यूटी पर लगाया है। माइकल गॉफ फिलहाल क्वारंटीन और और उनकी हर एक दिन के बाद कोरोना जांच की जा रही है। अगर आगामी छह दिनों तक उनकी सभी कोरोना जांच निगेटिव रहती हैं तो वह टूर्नामेंट में वापसी करेंगे। हालांकि अभी यह तय नहीं हुआ कि आईसीसी गॉफ पर कोरोना नियम पर कोई कार्रवाई करेगी या नहीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed