फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 ENG vs SL England will come to confirm the place in the semifinals today will compete against Sri Lanka

T20 World Cup: सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगा इंग्लैंड, आज श्रीलंका से होगा मुकाबला

Mon, 01 Nov 2021 08:23 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, शारजाह Published by: ओम. प्रकाश Updated Mon, 01 Nov 2021 08:23 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप में आज इंग्लैंड और श्रीलंका बीच शारजाह में मैच खेला जाएगा। इस मुकाबले में इंंग्लैंड की टीम जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह पक्की करने उतरेगी। वहीं, श्रीलंका की टीम वापसी करने के लिए संघर्ष करेगी। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 ENG vs SL England will come to confirm the place in the semifinals today will compete against Sri Lanka
इंग्लैंड क्रिकेट टीम - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

शानदार लय में चल रही इंग्लैंड की टीम आईसीसी टी20 विश्व कप में ग्रुप एक चरण के मुकाबले में सोमवार को यहां जब श्रीलंका के खिलाफ मैदान में उतरेगी तो उसकी कोशिश सेमीफाइनल में जगह पक्की करने पर होगी। इंग्लैंड को टूर्नामेंट में पहले ही खिताब का प्रबल दावेदार माना जा रहा था और टीम ने अपने शुरुआती तीन मुकाबले उसी अंदाज में खेले हैं। इसमें शनिवार को चिर-प्रतिद्वंद्वी ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ प्रभावशाली जीत भी शामिल है। इयोन मोर्गन की अगुवाई वाली टीम सभी कमजोर कड़ियों को पूरा करके यहां पहुंची है। उनके पास टीम के खिलाड़ियों का विकल्प भी है लेकिन अभी तक उनके इस्तेमाल की जरूरत नहीं पड़ी है।

विज्ञापन

बटलर हैं शानदार फॉर्म में 

इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8 विकेट की प्रभावशाली जीत के साथ दूसरी टीमों को यह संदेश भी दे दिया कि उन्हें खिताब का दावेदार क्यों माना जा रहा है। इंग्लैंड के नॉकआउट चरण में पहुंचने की प्रबल संभावनाओं का एक और कारण सलामी बल्लेबाज जोस बटलर की शानदार लय है। ऑस्ट्रेलिया के विश्व स्तरीय गेंदबाज उनकी ताबड़तोड़ नाबाद पारी को रोकने में पूरी तरह विफल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यक्रम की परीक्षा बाकी 

इंग्लैंड के लिए चिंता की बात सिर्फ मध्यक्रम की लय है। तीन मैचों में बड़ी जीत के कारण मध्यक्रम को बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिला है लेकिन कप्तान मोर्गन को भरोसा है कि जरूरत के समय ये बल्लेबाज अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मोर्गन को भले ही बल्लेबाजी का मौका नहीं मिला हो लेकिन उनकी कप्तानी शानदार रही है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आरोन फिंच की कमजोरी का फायदा उठाने के लिए उन्होंने लेग स्पिनर आदिल राशिद से गेंदबाजी की शुरुआत कराई। इस मैच से पहले मोईन अली यह जिम्मा उठाते थे। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ उनकी गेंदबाजी की जरूरत नहीं पड़ी।

विज्ञापन

वोक्स-जॉर्डन की घातक जोड़ी 

तेज गेंदबाज क्रिस वोक्स नई गेंद से इस मैच में शानदार थे और क्रिस जॉर्डन ने भी तीन विकेट लेकर लय में आने के संकेत दिए। आखिरी ओवरों के विशेषज्ञ टाइमल मिल्स ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ थोड़े महंगे थे लेकिन वह पूरे टूर्नामेंट में विकेट लेने में सफल रहे हैं। काम चलाऊ स्पिनर लियाम लिविंगस्टोन ने भी टीम के लिए अच्छा काम किया है, जिससे मोर्गन को गेंदबाजी में एक और अच्छा विकल्प मिला है। शारजाह में इंग्लैंड के दबदबे को रोकने के लिए श्रीलंका को कुछ खास करना होगा।

श्रीलंका का जिम्मा गेंदबाजों पर
 
श्रीलंकाई खिलाड़ियों की अनुभवहीनता को देखते हुए, टूर्नामेंट में उनके प्रदर्शन को खराब नहीं आंका जाएगा। टीम दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच गंवा बैठी लेकिन अंतिम ओवर चले इस मैच को जीतने का उनके पास भी मौका था। तीन मैचों में दो में हार का सामना करने वाली श्रीलंका की टीम को अंतिम चार में पहुंचने की उम्मीदों को बनाए रखने के लिए इस मुकाबले को जीतना होगा। चरिथ असालंका शानदार लय में है तो वही सलामी बल्लेबाज पाथुम निसांका ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अच्छी बल्लेबाजी की। इस विश्व कप में श्रीलंका के गेंदबाजों ने अब तक अच्छा प्रदर्शन किया है। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी आखिरी ओवर में डेविड मिलर के बल्ले से छक्का निकलने से पहले तक मैच पर उनकी पकड़ थी।

टीमें इस प्रकार हैं 

श्रीलंका: दासुन शनाका (कप्तान), कुसाल जनिथ परेरा, दिनेश चांदीमल, धनंजया डिसिल्वा, पथुम निसंका, चरित असलंका, अविष्का फर्नांडो, भानुका राजपक्षे, चमिका करुणारत्ने, वानिंदु हसरंगा, दुष्मंता, लाहिरु कुमारा, महेश तीक्षणा, अकिला धनंजय, बिनुरा फर्नांडो।

इंग्लैंड: इयोन मोर्गन (कप्तान), मोइन अली, जॉनी बेयरस्टो, सैम बिलिंग्स, जोस बटलर, टॉम कुरेन, क्रिस जॉर्डन, लियाम लिविंगस्टोन, डेविड मलान, टाइमल मिल्स, आदिल राशिद, जेसन रॉय, डेविड विली, क्रिस वोक्स, मार्क वुड।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed