फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 World Cup 2021 bcci send back net bowler Karn Sharma Shahbaz Nadeem Krishnappa Gautham and Venkatesh Iyer from uae before India vs Pakistan Match

T20 World Cup 2021: भारत-पाकिस्तान मैच से पहले बीसीसीआई का फरमान, विश्व कप छोड़ ये चार खिलाड़ी लौटेंगे स्वदेश

Sat, 23 Oct 2021 09:01 AM IST
ओम. प्रकाश स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: ओम. प्रकाश Updated Sat, 23 Oct 2021 09:01 AM IST
सार

टी-20 विश्व कप में भारत और पाकिस्तान मैच पहले बीसीसीआई ने भारत के चार खिलाड़ियों को वापस स्वदेश लौटने का आदेश दिया है। भारत-पाकिस्तान के बीच 24 अक्तूबर को मुकाबला खेला जाएगा। 

विज्ञापन
T20 World Cup 2021 bcci send back net bowler Karn Sharma Shahbaz Nadeem Krishnappa Gautham and  Venkatesh Iyer from uae before India vs Pakistan Match
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : twitter@bcci

विस्तार

आईसीसी टी-20 विश्व कप 2021 में भारत और पाकिस्तान के बीच हाई वोल्टेज मैच 24 अक्तूबर को खेला जाएगा। लेकिन उससे पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने बड़ा कदम उठाया है। बीसीसीआई ने टीम इंडिया के खेमे में शामिल चार क्रिकेटरों को वापस स्वदेश भेजने का फैसला किया है। टी-20 विश्व कप के दौरान जिन खिलाड़ियों को वापस स्वदेश भेजने का आदेश दिया गया है उनमें नेट गेंदबाज शाहबाज नदीम, कृष्णप्पा गौतम, कर्ण शर्मा, और वेंकटेश अय्यर शामिल हैं। टी-20 विश्व कप को देखते हुए बीसीसीआई ने बल्लेबाजों की तैयारी करने के लिए आठ नेट गेंदबाज चुने थे। यूएई से वापस आने वाले यह सभी चारों गेंदबाज घरेलू टूर्नामेंट के तहत सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेलते नजर आएंगे। 

विज्ञापन


बीसीसीआई ने दी तेज गेंदबाजों को अहमियत 

इन चार गेंदबाजों के स्वदेश आने बाद उमरान मलिक, आवेश खान, हर्षल पटेल और लुकमान मेरिवाला को भारतीय टीम के साथ बरकरार रखा गया है। विश्व कप के दौरान नेट गेंदबाज के रूप में बीसीसीआई ने तेज गेंदबाजों को ज्यादा तवज्जो दी है। ये चारों तेज गेंदबाज पूरे विश्व कप में टीम इंडिया के साथ बने रहेंगे। समाचार एजेंसी पीटीआई से बात करते हुए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, विश्व कप शुरू होने के बाद ज्यादा नेट सेशन नहीं होने वाले हैं, इस वजह से राष्ट्रीय चयनकर्ताओं को लगा कि इन गेंदबाजों को सैयद मु्श्ताक अली ट्रॉफी में खेलना चाहिए, जिसके चलते इन खिलाड़ियों को मैच प्रैक्टिस मिलेगी। सैयद मुश्ताक अली टी-20 टूर्नामेंट की शुरुआत चार नवंबर से होगी। 
विज्ञापन


हर्षल ने लिए थे आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट

हाल ही में संयुक्त अरब अमीरात में संपन्न हुए आईपीएल 2021 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के गेंदबाज हर्षल पटेल सबसे ज्यादा 32 विेकेट लिए थे। उनके बाद दिल्ली कैपिटल्स के बॉलर आवेश खान दूसरे नंबर पर रहे। वहीं, जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज उमरान मलिक ने अपनी रफ्तार से समा बांधा। इस टूर्नामेंट के दौरान उन्होंने अपनी तेज बॉलिंग के जरिए सबको प्रभावित किया। इस सीजन में उन्होंने सबसे तेज गेंद फेंकने का भी रिकॉर्ड बनाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed