फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Will Rishabh Pant play in T20 World Cup? Michael Clarke gave a big statement

T20 WC: टी20 विश्व कप में खेलेंगे ऋषभ पंत? माइकल क्लार्क ने दिया बड़ा बयान, बोले- 'दिल्ली के फिजियो..'

Fri, 05 Apr 2024 09:32 AM IST
Mayank Tripathi स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Mayank Tripathi Updated Fri, 05 Apr 2024 09:32 AM IST
सार

आईपीएल में पंत ने वापसी के साथ 158.33 के स्ट्राइक रन बनाए हैं। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 12 चौके और नौ छक्के लगाए हैं। माना जा रहा है कि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की अगुवाई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 26 वर्षीय खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है। इस विषय में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने बात की।

विज्ञापन
T20 WC: Will Rishabh Pant play in T20 World Cup? Michael Clarke gave a big statement
ऋषभ पंत - फोटो : IPL/BCCI

विस्तार

स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने लगभग 15 महीने बाद मैदान पर वापसी कर ली है। फिलहाल उन्हें आईपीएल 2024 में खेलते देखआ जा रहा है। दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रहे हैं। उन्होंने आईपीएल के 17वें सीजन में अब तक चार मैच खेले हैं। इनमें पंत ने 152 रन बनाए हैं। उनके बल्ले से दो अर्धशतक निकल चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि उन्हें टी20 विश्व कप 2024 में भारत के स्क्वॉड में जगह मिल सकती है। इसको लेकर अब माइकल क्लॉर्क ने बड़ा बयान दिया है। 
विज्ञापन


आईपीएल में पंत ने वापसी के साथ 158.33 के स्ट्राइक रन बनाए हैं। उन्होंने विरोधी टीम के खिलाफ 12 चौके और नौ छक्के लगाए हैं। माना जा रहा है कि जून में वेस्टइंडीज और अमेरिका की अगुवाई में होने वाले टी20 विश्व कप के लिए 26 वर्षीय खिलाड़ी को खेलने का मौका मिल सकता है। इस विषय में ऑस्ट्रेलिया के पूर्व खिलाड़ी ने बात की। उन्होंने बताया कि कोलकाता के खिलाफ मैच के दौरान एक-दो बार फिजियो को मैदान पर आना पड़ा। उम्मीद करते हैं कि वह ठीक हैं और फिट हैं। 
विज्ञापन


पूर्व खिलाड़ी ने कही यह बात
क्लार्क ने कहा, "मैंने देखा कि दिल्ली के फिजियो करीब एक-दो बार दौड़कर वहां उन्हें चेक करने पहुंचे। तो उम्मीद करता हूं कि वह एक ठीक होकर आए हैं और पॉजिटिव बात यह है कि उन्होंने मैच के बाद प्रेजेंटेशन पार्टी में कहा कि वह ठीक हैं और उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में जो करीब दो दिन का ब्रेक है उसमें आराम कर वह अगले मैच कर फिर फिट होंगे।"
विज्ञापन
विज्ञापन


पंत का अर्धशतक बेकार
कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ तीन अप्रैल को खेले गए मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स ने 20 ओवर में सात विकेट खोकर 272 रन का लक्ष्य तैयार किया। यह आईपीएल का दूसरा सबसे बड़ा लक्ष्य है। इसके जवाब में दिल्ली कैपिटल्स 17.2 ओवर में 166 रन पर ऑलआउट हो गई। पंत ने इस मैच में शानदार अर्धशतक लगाया। वह 25 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन कप्तान टीम को जीत नहीं दिला सके। इसके अलावा उनके ऊपर स्लो ओवर रेट की वजह से 24 लाख रुपए का जुर्माना भी लग गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed