फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 WC: Indian squad likely to be selected in last week of April check last submission list

T20 World cup: इस दिन हो सकता है भारतीय टीम का एलान, टीम में बदलाव की यह होगी अंतिम तारीख

Sun, 31 Mar 2024 10:03 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Sun, 31 Mar 2024 10:03 AM IST
सार

एक जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन इस बार दो देशों वेस्टइंडीज और अमेरिका में हो रहा है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कुछ स्टैंडबाई खिलाड़ी भी भारतीय टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं।

विज्ञापन
T20 WC: Indian squad likely to be selected in last week of April check last submission list
विराट कोहली, रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आईपीएल के 17वें सीजन के तुरंत बाद अमेरिका और वेस्टइंडीज की संयुक्त मेजबानी में आईसीसी टी20 विश्व कप का आयोजन होना है। इसके लिए सभी टीमों को एक मई से पहले अपनी टीम घोषित करनी होगी क्योंकि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की ओर से टीम सौंपने की यह डेडलाइन है। माना जा रहा है कि इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम की घोषणा अप्रैल के अंतिम सप्ताह में हो जाएगी। 
विज्ञापन


न्यूज एजेंसी पीटीआई के अनुसार, भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के सूत्रों के मुताबिक भारतीय टीम अप्रैल के अंतिम सप्ताह में चुन ली जाएगी। हालांकि यह शुरुआती टीम होगी और प्रत्येक टीम के पास 25 मई तक अपनी इस टीम में बदलाव करने का मौका मिलेगा। बीसीसीआई के एक सीनियर सूत्र ने कहा, टी20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम का चयन अप्रैल के अंतिम सप्ताह में किया जाएगा। इस समय तक आईपीएल के मौजूदा सीजन का पहला चरण खत्म हो चुका होगा जिससे राष्ट्रीय चयन समिति के दावेदारों की फॉर्म और फिटनेस का आकलन करने की स्थिति में होगी। भारतीय क्रिकेट टीम का पहला जत्था 19 मई को आईपीएल का लीग चरण खत्म होने के तुरंत बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगा। जिन खिलाड़ियों की टीम आईपीएल के प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे वे भी जल्द ही टीम के साथ रवाना हो जाएंगे। ऐसा ही कुछ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के लिए भी किया गया था। 
विज्ञापन


कुछ स्टैंडबाई खिलाड़ी भी टीम के साथ जा सकते हैं
एक जून से शुरू होने वाले टी20 विश्व कप का आयोजन इस बार दो देशों वेस्टइंडीज और अमेरिका में हो रहा है इसलिए उम्मीद की जा रही है कि कुठ स्टैंडबाई खिलाड़ी भी भारतीय टीम के साथ यात्रा कर सकते हैं। इसका उद्देश्य यह है कि टीम का कोई खिलाड़ी अगर चोटिल होता है या किसी इमरजेंसी के कारण उसे अचानक टीम से हटना पड़ता है तो कोई भी लॉजिस्टिकल परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मैच के लिए मौजूद होंगे चयनकर्ता
सूत्र ने बताया कि सभी चारों राष्ट्रीय चयनकर्ता अधिकतर मैचों को देखने के लिए यात्रा करेंगे। माना जा रहा है कि विश्व कप के लिए किसी भी दावेदार को कार्यभार प्रबंधन के बारे में कोई निर्देश नहीं दिया गया है क्योंकि आने वाले दो महीनों में वे सभी अपनी-अपनी फ्रेंचाइजी के लिए खेलेंगे। सूत्र ने कहा, जाहिर है कि अगर केंद्रीय अनुबंध या टारगेट खिलाड़ी चोटिल होता है तो उसका मामला सीधे एनसीए की मेडिसीन और स्पोर्ट्स साइंस टीम देखेगी। 


आईपीएल तय करेगा चयन का पैमाना
समझा जाता है कि विश्व कप के लिए भारतीय टीम में जिन खिलाड़ियों को जगह मिलेगी उसका पैमाना इनका आईपीएल के मौजूदा सीजन में प्रदर्शन तय करेगा। इस वैश्विक टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम में जगह बनाने के कई दावेदार हैं, ऐसे में चयनकर्ताओं के सामने सही और मजबूत टीम चुनने की चुनौती होगी। यहां यह भी देखना दिलचस्प होगा कि पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली को टीम में जगह मिलती या नहीं क्योंकि उनके टी20 विश्व कप में खेलने को लेकर कई तरह की बातें चल रही हैं। हालांकि कोहली का बल्लेबाज आईपीएल 2024 के शुरुआत मैचों में जमकर बोल रहा है और वह फिलहाल ऑरेंज कैप की दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed