फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 near Chandigarh streamed as Sri Lanka Uva league match

BCCI की नाक के नीचे 'कांड', चंडीगढ़ के मैच को श्रीलंका लीग बताकर हुई LIVE स्ट्रीमिंग

Fri, 03 Jul 2020 05:58 PM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अंशुल तलमले Updated Fri, 03 Jul 2020 05:58 PM IST
विज्ञापन
T20 near Chandigarh streamed as Sri Lanka Uva league match
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

चंडीगढ़ में खेले गए एक टी-20 मैच की ऐसे ऑनलाइन स्ट्रीमिंग की गई जैसे यह मैच श्रीलंका में खेला गया हो और बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू), पंजाब पुलिस और श्रीलंका क्रिकेट संघ इसकी जांच में जुटा हुआ है। 'इंडियन एक्सप्रेस' की शुक्रवार को रिपोर्ट के अनुसार यह मैच 29 जून को खेला गया था जो चंडीगढ़ से 16 किलोमीटर दूर सवारा गांव में हुआ था, लेकिन इसे श्रीलंका के बादुला शहर में 'यूवा टी-20 लीग' मैच के तौर पर स्ट्रीम किया गया।

विज्ञापन


बादुला शहर यूवा प्रांतीय क्रिकेट संघ का घरेलू मैदान है। पंजाब पुलिस अधिकारियों ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए इसकी जांच चल रही है कि कहीं इसमें सट्टेबाजी गिरोह तो शामिल नहीं था और बीसीसीआई भी इसमें शामिल होने वाली की जानकारी हासिल करने के लिए इस पर नजर लगाए है। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई के प्रमुख अजीत सिंह ने पीटीआई से कहा, 'हमारी जांच प्रक्रिया जारी है। जब हम इसमें शामिल लोगों के बारे में जान जाएंगे, हम अपना डाटाबेस अपडेट कर देंगे। हम जानना चाहेंगे कि कौन इसमें शामिल थे। हालांकि केवल पुलिस ही इस पर कार्रवाई कर सकती है। बीसीसीआई एजेंसी के तौर पर यह हमारे अधिकार क्षेत्र में नहीं आता।'
विज्ञापन


उन्होंने कहा, 'अगर यह बीसीसीआई से मान्यता प्राप्त लीग होती या फिर इसमें खिलाड़ियों की भागीदारी होती तो हम उनके खिलाफ कार्रवाई कर सकते थे। अगर यह सट्टेबाजी के उद्देश्य से किया गया है तो यह अपराध है और यह पुलिस के अधिकार क्षेत्र में आता है, हम कुछ नहीं कर सकते।' श्रीलंका में यूवा प्रांतीय क्रिकेट संघ के सहायक सचिव भागीरधन बालाचंद्रन ने कहा कि उनकी संस्था इतनी सक्रिय नहीं है और किसी ने काफी खोजबीन के बाद यह किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बालाचंद्रन ने बादुला से पीटीआई से कहा, 'हमारे संघ ने ऐसे किसी टूर्नामेंट को मंजूरी नहीं दी और न ही इसे आयोजित किया। हम इस मामले की जांच कर रहे हैं और श्रीलंका क्रिकेट से चर्चा कर रहे हैं।' मोहाली के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह चहल ने कहा कि जांच चल रही है। उपाधीक्षक के पी सिंह ने कहा कि उन्हें इस मैच के बारे में ऑनलाइन शिकायत मिली थी। उन्होंने कहा कि गुरूवार रात को दो व्यक्तियों पंकज जैन और राजू को गिरफ्तार भी किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed