{"_id":"a43c584b4633110d35ae5b4e420b4406","slug":"t20-match-india-vs-england-preview-hindi-news-sv","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कोहली के पास इंग्लैंड में बड़ी पारी खेलने का अंतिम मौका","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
कोहली के पास इंग्लैंड में बड़ी पारी खेलने का अंतिम मौका
अमर उजाला, दिल्ली
Updated Sat, 06 Sep 2014 04:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीम इंडिया ने 24 साल के लंबे अंतराल के बाद इंग्लैंड में कोई वनडे सीरीज जीती है। हालांकि टीम की जीत का जश्न उस समय फीका हो गया जब उसे सीरीज के अंतिम मैच में हार का सामना करना पड़ा।
फिलहाल भारत ढाई महीने के लंबे इंग्लैंड दौरे के अंतिम पड़ाव पर है। और दोनों के बीच इस दौरे का अंतिम मैच एक ट्वंटी-20 मैच के रूप में खेला जाएगा। इंग्लैंड दौरे में यह एकमात्र टी-20 मैच है जो बर्मिंघम में शाम 7.30 बजे से शुरू होग।
पांच मैचों की टेस्ट सीरीज जहां इंग्लैंड ने 3-1 से अपने नाम की, वहीं टीम इंडिया ने इतने ही मैचों की वनडे सीरीज 3-1 से मेजबान टीम से जीती है, ऐसे में दोनों टीमें चाहेंगी कि इस दौरे का समापन वह जीत के साथ करे।

विराट कोहली के पास दौरे में अंतिम मौका
भारत का इंग्लैंड दौरा रविवार को खत्म हो रहा है, कुल मिलाकर टीम इंडिया ने इस बार औसतन प्रदर्शन किया। अगर किसी ने इस दौरे से निराश किया है तो वह हैं विराट कोहली। कोहली के अंतरराष्ट्रीय करियर का यह सबसे खराब दौरा साबित हुआ।
टेस्ट सीरीज में असफल रहने के बाद वह वनडे सीरीज में भी बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे। पिछले 10 मैचों में वह एक भी अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सके हैं। हालांकि वह वनडे में थोड़ा फॉर्म में जरूर दिखे, लेकिन वो अंदाज नहीं दिखा जो पहले दिखता रहा है।
टीम के उपकप्तान कोहली के पास इस दौरे में अब यह अंतिम मौका है कि वह एक बड़ी पारी खेलकर अपने इस नाकाम दौरे का समापन शानदार अंदाज में करें। पिछले 10 मैचों में उनकी सबसे बड़ी पारी 40 रनों की रही जो उन्होंने नॉटिंघम में तीसरे वनडे मैच में खेली थी।

धवन और रहाणे पर बड़ा दारोमदार
इंग्लैंड के हाथों भारत ने अंतिम वनडे मैच में जीत तरह का प्रदर्शन किया है, उससे भारतीय बल्लेबाजों की कलई फिर से खुल गई है। शीर्ष क्रम फिर से नाकाम हुआ था। इंग्लैंड दौरे में भारत का शीर्ष क्रम लगातार बेहतर खेल दिखा पाने में नाकाम रहा है।
शिखर धवन के एक-दो मैचों को छोड़ दिया जाए तो वह ज्यादातर मैचों में असफल रहे हैं। हालांकि दूसरे ओपनर अजिंक्य रहाणे के पिछले मैच में शून्य पर आउट होने की बात छोड़ दी जाए तो उन्होंने दौरे में कुल मिलाकर अच्छी बल्लेबाजी की है।
मध्य क्रम में सुरेश रैना, अंबाती रायडु, कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के अलावा रवींद्र जडेजा ने टीम के लिए लगातार उपयोगी रन बनाए हैं, ऐसे में क्रिकेट के इस फटाफट प्रारूप में बल्लेबाजों को ज्यादा गेंदें खेलने का मौका तो नहीं मिलेगा लेकिन जो भी मिलेगा उसमें ही टीम को बड़े शॉट खेलने की उम्मीद होगी।
भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी जैसे पुछल्ले बल्लेबाज भी अंतिम मौकों पर तेजी से रन बनाने में सक्षम हैं।

चोटिल ब्रॉड की जगह इंग्लैंड की अगुवाई करेंगे मोर्गन
जहां तक गेंदबाजी की बात है भारतीय गेंदबाजों ने इस बार इंग्लैंड के बल्लेबाजों को खूब छकाया है और कई मौकों पर परेशान भी किया है।
20-20 ओवरों के इस मैच में तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार और मोहम्मद शमी अपनी स्विंग से मेजबान टीम के बल्लेबाजों को छकाते हुए बड़ा स्कोर खड़ा करने का मौका नहीं देंगे। रवींद्र जडेजा, आर अश्विन और सुरेश रैना अपनी फिरकी गेंदबाजी से इंग्लैंड के बल्लेबाजों को परेशान कर सकते हैं।
दूसरी ओर, इंग्लैंड के नियमित कप्तान स्टुअर्ट ब्रॉड चोटिल होने के कारण इस मैच में नहीं खेल रहे हैं, उनकी जगह टीम की अगुवाई इयोन मोर्गन करेंगे। हालांकि मोर्गन वनडे सीरीज में खासे नाकाम रहे हैं।
इस मुकाबले की खास बात यह है कि दोनों ही टीमें टी-20 का वर्ल्ड कप एक-एक बार जीत चुकी हैं।