फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   t20 live: india vs Australia

युवराज की आतिशी पारी ने चटाई ऑस्ट्रेलिया को धूल

Fri, 11 Oct 2013 06:03 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 11 Oct 2013 06:03 PM IST
विज्ञापन
t20 live: india vs Australia

भारतीय स्टार बल्लेबाज युवराज सिंह की आतिशी पारी ने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी। भारत ने पहले टी-20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को छह विकेट से हरा दिया।

विज्ञापन


भारत की पारी को शुरूआती झटके लगने के बाद युवराज सिंह ने मोर्चा संभाला। भारत के 100 रन पर ही चार विकेट गिर चुके थे। इसके बाद युवराज के ताबड़तोड़ 77 और कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के नाबाद 24 रन के बदौलत भारत ने पहला मैच जीत लिया।

विज्ञापन


युवराज सिंह की इस धमाकेदार पारी के लिए उन्हें मैन आफ द मैच चुना गया। युवराज ने यह पारी सचिन तेंदुलकर को समर्पित की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने एकमात्र टी-20 मुकाबले में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

राजकोट में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में छह विकेट के नुकसान पर 201 रन बनाए। भारत ने पारी की शुरूआत में अपने कई विकेट खो दिए थे।

कंगारू टीम की ओर से ऐरोन फिंच ने सर्वाधिक 89 रनों का योगदान दिया। ऑस्ट्रेलिया ने 9.2 ओवर में ही 100 रन बना लिए थे।

भारत की ओर से तेज गेंदबाज विनय कुमार और भुवनेश्वर कुमार ने तीन-तीन सफलता हासिल किए।

भुवी ने दिलाई शुरुआती सफलता
पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण मिलने पर ऑस्ट्रेलिया ने आतिशी प्रहार करना शुरू कर दिया और पांच ओवर से पहले ही 50 रन बना लिए थे। करियर का पहला मैच खेल रहे निक मैडिंसन ने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए 16 गेंदों में 6 चौके और एक छक्के की मदद से 30 रन बनाए।

भुवनेश्वर कुमार ने उनकी पारी का अंत पांचवें ओवर में किया। भुवनेश्वर ने उन्हें बोल्ड कर चलता किया। इसके बाद विनय कुमार ने आठवें ओवर में ही शेन वॉटसन (6) को पगबाधा करने के बाद कप्तान जॉर्ज बैली (0) को खाता खोले बगैर ही पवेलियन भेज दिया।


मैक्सवेल के चार छक्के
एक ही ओवर में दो विकेट गंवाने के बाद सकते में आए ऑस्ट्रेलियाई टीम को ग्लेन मैक्सवेल (27 रन, 13 गेंद, 4 छक्का) की आतिशी पारी ने सहारा दिया। उन्होंने आर अश्विन के एक ओवर में तीन छक्के जमाए। लोकल ब्वॉय रवींद्र जडेजा ने मैक्सवेल को कैच आउट कराकर चलता किया।

इस बीच ओपनर ऐरोन फिंच ने एक छोर संभाले रखा और भारतीय गेंदबाजों पर जमकर निशाना साधा। विनय कुमार ने फिंच को कॉटएंडबोल्ड कर उनकी पारी का अंत किया। फिंच ने 89 रन (14 चौके और 1 छक्का) बनाए। 

अमित को नहीं मिली जगह
इस मैच में जिम्बाब्वे के खिलाफ वनडे सीरीज में गेंदबाजी में विश्व रिकॉर्ड की बराबरी करने वाले अमित मिश्रा को शामिल नहीं किया गया। जबकि ऑस्ट्रेलिया की ओर से बल्लेबाज निक मैडिंसन ने इस मैच से अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया।

भारत को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टी-20 के बाद सात मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed