फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   T20 blast Final drama From vitality t20 league umpire gave no ball after hampshire celebrated win

T20 Blast Final: हैम्पशायर की जीत पर छूटने लगे पटाखे फिर अंपायर ने किया नो बॉल का इशारा, देखें आखिरी ओवर का ड्रामा

Sun, 17 Jul 2022 05:24 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम Published by: शक्तिराज सिंह Updated Sun, 17 Jul 2022 05:24 PM IST
सार

एजबेस्टन में हैम्पशायर की जीत पर पटाखे चलने लगे और खिलाड़ियों ने फाइनल जीतने का जश्न भी मना लिया। इसके बाद अंपायर ने नो बॉल का इशारा किया और मैच में जमकर ड्रॉमा हुआ। 
 

विज्ञापन
T20 blast Final drama From vitality t20 league umpire gave no ball after hampshire celebrated win
टी20 ब्लास्ट के फाइनल में जमकर ड्रामा हुआ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

इंग्लैंड की घरेलू क्रिकेट लीग टी20 ब्लास्ट के फाइनल में जमकर ड्रॉमा देखने को मिला। इस मैच में पहले हैम्पशायर के खिलाड़ियों ने खिताब जीतने का जश्न मना लिया। इसके बाद अंपायर ने बताया कि आखिरी गेंद नो बॉल थी और सभी खिलाड़ियों को फिर से फील्डिंग के लिए जाना पड़ा। अंत में हैम्पशायर की टीम यह मैच एक रन से जीतने में कामयाब रही। अब इस लीग के आखिरी ओवर का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह फाइनल मैच क्रिकेट इतिहास के सबसे रोमांचक फाइनल मैच में एक है। 
विज्ञापन


क्या है मामला?
फाइनल मैच की आखिरी गेंद में लंकशायर की टीम को जीत के लिए पांच रन चाहिए थे। इंग्लैंड ग्लीसन स्ट्राइक पर थे, जिन्होंने हाल ही में भारत के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था। वहीं, गेंद ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज नाथन एलिस के पास थी। एलिस ने शानदार यॉर्कर गेंद की और ग्लीसन क्लीन बोल्ड हो गए। इसके बाद हैम्पशायर हॉक्स के खिलाड़ी जीत का जश्न मनाने लगे। मैदान के बाहर हैम्पशायर की जीत की खुशी में आतिशबाजी भी होने लगी। इसके बाद अंपायर ने बताया कि एलिस की आखिरी गेंद नो बॉल थी और जश्न मना रहे खिलाड़ियों को पहले की तरह फील्डिंग में जाने के लिए कहा। 
विज्ञापन

 

हैम्पशायर के खिलाड़ियों की खुशी गायब हो चुकी थी और सभी के चेहरे पर तनाव साफ दिख रहा था। आखिरी गेंद में फ्री हिट थी और अब लंकशायर को जीत के लिए सिर्फ चार रन की जरूरत थी। इस बार एलिस ने धीमी गेंद की और ग्लीसन गेंद पर बल्ला भी नहीं लगा सके। हालांकि, बल्लेबाजों ने बाई के दो रन भाग लिए और अंत मे हैम्पशायर की टीम एक रन से मैच जीत गई। टीम के खिलाड़ी दूसरी बार जीत का जश्न मनाने लगे। हालांकि, इस बार के जश्न में पहले की तरह उत्साह नहीं था।

इस मैच में हैम्पशायर के लिए बेन मैकडरमॉट ने 36 गेंद में 62 रन की बेहतरीन पारी खेली। उनके अलावा रॉस ने 22 और वुड ने 20 रन बनाए। अंत में हैम्पशायर की टीम 20 ओवर में आठ विकेट खोकर 152 रन बना पाई। लंकशायर के लिए पर्किंसन ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। ल्यूक वुड को दो विकेट मिले। इसके जवाब में लंकशायर की टीम आठ विकेट खोकर 151 रन ही बना पाई। सबसे ज्यादा 36 रन स्टीवन क्राफ्ट ने बनाए। ल्यूक वेल्स ने 27 रन की पारी खेली। 

हैम्पशायर के लिए जेम्स फुलर और लियम डेविसन ने दो-दो विकेट लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed